फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cheers echoed in Shyam Nishan Yatra

Kurukshetra News: श्याम निशान यात्रा में गूंजे जयकारे

Sat, 08 Apr 2023 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 08 Apr 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Cheers echoed in Shyam Nishan Yatra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। श्री श्याम वंदना महोत्सव के उपलक्ष्य में वीरवार को खाटूश्याम परिवार ने सेक्टर-10 ताज पार्क से गीता धाम तक खाटू श्याम निशान यात्रा निकाली गई। नौवें महोत्सव के उपलक्ष्य में तीसरी बार आयोजित की गई यात्रा को समाजसेवी डॉ. खुशबीर कौशिक ने रवाना किया। यात्रा करीब 1100 श्याम भक्त हाथों में झंडा थामकर श्याम जी के जयकारे लगाए रहे। करीब 300 महिलाओं ने गीता धाम में श्याम नाम की मेहंदी लगाई।
रथ पर श्याम जी का भव्य स्वरूप स्थापित किया गया। रथ के पीछे अलग-अलग बैैंड एवं ढोल नगाड़ों की पार्टियां भजन-कीर्तन करते चली। निशान यात्रा पिपली रोड, अग्रसेन चौक, रेलवे ओवरब्रिज के रास्ते नगली कुटिया, अहिल्याबाई चौक, शूरसैनी चौक, मीरी-पीरी चौक और देवीलाल चौक से होते हुए गीता धाम पहुंची। सेवादार श्याम लाल सिंगला और उमेश बंसल सहित जगह-जगह इस निशान यात्रा का भव्य स्वागत करके जलपान दिया गया।
विज्ञापन

गीता धाम पहुंचकर मंदिर में भजन कीर्तन किया गया। उसके बाद श्याम जागरण स्थल पर निशान स्थापित किए गए। भजन कीर्तन के बाद निशान यात्रा में शामिल महिलाओं ने श्याम जी के नाम की मेहंदी लगवाई। प्रधान जयपाल शर्मा ने बताया कि इस आयोजन में कुरुक्षेत्र के अलावा दूरदराज से आए भक्तों ने शिरकत की। यात्रा में जयपाल शर्मा, सुशील शर्मा, शिवकुमार कौशिक,मोहिंदर पाल गर्ग, वाचस्पति भारद्वाज, लक्ष्मीनारायण शर्मा, रविंदर शर्मा, संजय शर्मा, डॉ. दीपक शर्मा, दिनेश भट्ट, वीरेंद्र बिंदल, अंकित गोयल, डॉ.कृष्ण, हेमंत शर्मा, मंगेश्वर शर्मा, सुमित शर्मा, रोशन लाल जांगड़ा, सुनील अंगीरस,अनिल पाराशर,पवन शर्मा, सतीश शर्मा सिरसला, रमेश साहनी,लालचंद शर्मा, देवेंद्र राठौर, केवल कृष्ण गोयल आदि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed