फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Checked paddy moisture and gate pass process

एसडीएम ने लाडवा अनाज मंडी का किया निरीक्षण, धान की नमी व गेट पास की प्रक्रिया को जांचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Checked paddy moisture and gate pass process
उपमंडल अधिकारी नागरिक अनुभव मेहता ने बुधवार को अनाज मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने अनाज मंडी में धान की आवक का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। एसडीएम अनुभव मेहता, डीएफएसी व मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने लाडवा अनाज मंडी में धान की खरीद कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम ने धान के कट्टों को कंडे पर तुलाकर भार चेक किया, मंडियों में धान की ढेरियों पर जाकर नमी को चेक की और बाकायदा मशीन के माध्यम से भी नमी को जांचा गया। इस दौरान एसडीएम अनुभव मेहता ने व्यापारियों और किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में धान की खरीद का काम सुचारू से चलना चाहिए। इस खरीद कार्य के दौरान किसी को भी कोई दिक्कत और परेशानी नहीं होनी चाहिए, किसी भी मंडी से सूचना मिलने पर व्यापारियों और किसानों की समस्याओं को अधिकारी तुरंत दूर करना सुनिश्चित करेंगे। इसलिए अधिकारी धान की खरीद कार्य को गंभीरता से ले, जो अधिकारी लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने मंडियों में धान खरीद कार्य की पूरी प्रक्रिया को देखा और चेक किया और इस बारे व्यापारियों तथा किसानों से फीडबैक भी ली। उन्होंने कहा कि धान के सीजन में सभी मंडियों में फसल खरीद का कार्य सुचारू रूप से किया जाए, सीजन के दौरान व्यापारियों और किसानों की समस्याओं को तवज्जो दिया जाए और इन सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। इतना ही नहीं फसल की राशि का भुगतान भी नियमानुसार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed