फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cheating from priest in the name of making ration card

Kurukshetra News: राशन कार्ड बनवाने के नाम पर पुजारी से ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Cheating from priest in the name of making ration card
कुरुक्षेत्र। मंदिर के पुजारी को पीला राशन कार्ड बनवाने झांसा देकर ठग ने 30 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में दी गई शिकायत में मोहन शर्मा निवासी विष्णु काॅलोनी ने बताया कि वह दुर्गा माता मंदिर का पुजारी है। कुछ दिन पहले एक अनजान नंबर से उसके पास कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने उसे पीला राशन कार्ड और खाद्य सामग्री दिलाने का आश्वासन दिया था। आरोपी ने उससे इस एवज में 30 हजार रुपये लिए थे। उसने दोबारा उस व्यक्ति से संपर्क किया तो वह उसे अपनी बाइक पर मोहन नगर के पास ले गया। यहां उसने उसे रास्ते में उतार दिया और प्रतीक्षा करने की बात कही। काफी देर तक वह नहीं आया तो उसने आरोपी को कॉल की। उधर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उसे अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed