फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cheated with Rs 30.90 lakh and seven thousand dollars on the pretext of sending it to America

Kurukshetra News: अमेरिका भेजने का झांसा दे 30.90 लाख रुपये व सात हजार डॉलर ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
Cheated with Rs 30.90 lakh and seven thousand dollars on the pretext of sending it to America
कुरुक्षेत्र। दो भाइयों को अमेरिका भेजने का झांसा देकर 30.90 लाख रुपये व सात हजार अमेरिकी डॉलर की धोखाधड़ी के आरोप पुलिस ने महिला समेत दो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक युवक को आरोपी नहीं भेज पाए तो उसके भाई को भेजने के आश्वासन दिया।
विज्ञापन

थाना सदर में दर्ज शिकायत में जसविंद्र सिंह निवासी पिपली ने बताया कि आरोपी बबीता ने उसके बेटे हरमन को वर्क वीजा पर अमेरिका भेजने का आश्वासन दिया था। इस एवज में उसने 43 लाख रुपये मांगे थे, जिसमें 30.90 लाख रुपये उसके अनुसार खाते में डालने थे, जबकि फ्लाइट के समय तीन हजार अमेरिकन डॉलर अलग से देना तय हुआ था। विश्वास करके उसने आरोपी को अपने बेटे का पासपाेर्ट दे दिया। उसके बाद उसने 20 सितंबर को आरोपी के बताए खाते में तीन लाख रुपये आरटीजीएस किए थे। कुछ समय बाद आरोपी महिला ने उसके बेटे को दुबई भेज दिया और उनके दिए रुपयों से तीन हजार डॉलर हरमन को दिए थे।
विज्ञापन

दुबई पहुंचने पर आरोपी ने उससे नौ लाख रुपये मांगे, जिस पर उसने 12 दिसंबर को नौ लाख और 14 दिसंबर को छह लाख रुपये आरोपी के बताए खाते में डाले थे। 18 लाख रुपये लेने के बाद आरोपी ने उसके बेटे को दुबई में फंसा कर रखा। दबाव डालने पर आरोपी ने एक महीने बाद उसके बेटे को वापस भारत बुला लिया और उसके दूसरे बेटे हरदीप को भेजने का आश्वासन दिया। रुपये फंसते देख उसने हरदीप का पासपोर्ट आरोपी को दे दिया। आरोपी की मांग पर उसने 10 फरवरी को एक लाख, एक मार्च को 6.50 लाख और अगले दिन 3.40 लाख रुपये खाते में डाले थे। छह मई को दो लाख रुपये और खाते में भेज दिए। तब आरोपी ने चार हजार डॉलर की रकम लेकर उसके दूसरे बेटे को फ्लाइट में चढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने आश्वासन दिया था कि उसके बेटे को सीधा अमेरिका भेजा जाएगा, मगर कुल 30.90 लाख और सात हजार अमेरिकन डॉलर लेकर उसके बेटे को अजरबैजान की राजधानी बाकू में भेज दिया। यहां पहुंचते ही आरोपी ने आगे की फ्लाइट के लिए फिर से 10 लाख रुपये मांगे, जिस पर उसने रुपये देने से मना कर दिया। करीब एक महीने तक आरोपी ने उसके बेटे को बाकू में ही फंसाकर रखा। बाद में उन्होंने उसे वापस बुला लिया और आरोपी से अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed