फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cheated of Rs 5.10 lakh by luring profit

Kurukshetra News: मुनाफे का लालच देकर 5.10 लाख रुपये ठगे

Tue, 13 Aug 2024 04:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 13 Aug 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 5.10 lakh by luring profit
कुरुक्षेत्र। कंपनी में पैसा लगाकर मोटा मुनाफा देने का लालच देकर 5.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस एवज में शिकायतकर्ता को हर महीने 35,700 रुपये दिए जाने थे।
विज्ञापन

सेक्टर-तीन निवासी सचिन ने थाना सदर को दी शिकायत में बताया कि उसने अंबाला की एक कंपनी का यू-ट्यूब पर बिजनेस प्लान देखा था। संपर्क करने पर कंपनी के दिलबाग, प्रियंका व दीक्षा ने उसे कंपनी और बिजनेस बारे में जानकारी दी। उनकी बातों में आकर उसने कंपनी के खाते में ऑनलाइन 5.10 लाख रुपये जमा कराए। इसके बाद कंपनी ने उसे 24 माह तक लगातार हर महीने 35,700 रुपये उसके खाते में डालने का एग्रीमेंट किया था। एग्रीमेंट के एक माह बाद कोई पैसा उसके अकाउंट में नहीं आया तो उसने कंपनी में संपर्क किया। तब कंपनी की कर्मी दीक्षा ने उसे कंपनी की वेबसाइट में दिक्कत होने की बात बताई थी। उसने उन्हें आश्वासन दिया था कि 30 दिन बाद यह दिक्कत ठीक हो जाएगी। रुपये नहीं आने पर उसने कई बार कंपनी में संपर्क किया। बाद में उसे बताया गया कि उसे पैसे के लिए जून 2024 तक इंतजार करना पड़ेगा। उसके बाद से कंपनी का मोबाइल नंबर बंद मिला। साथ ही कंपनी की साइट भी बंद पाई गई। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed