{"_id":"653ace67df7de0db8c0c71db","slug":"cheated-of-20-thousand-rupees-in-the-name-of-getting-rent-from-municipal-corporation-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-7594-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नप से किराया दिलाने के नाम पर 20 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नप से किराया दिलाने के नाम पर 20 हजार रुपये ठगे
विज्ञापन
शाहाबाद। नगर पालिका से जेसीबी का अटका हुआ किराया दिलाने के नाम पर 20 हजार रुपये ठग लिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाते हुए तेजपाल वासी वार्ड एक ने बताया कि उसका जेसीबी का कार्य है और नगर पालिका पर उसका जेसीबी का किराया अटका हुआ है।
वह इसका भुगतान करने को लेकर पालिका प्रधान के पास पहुंचा और पूरा मामला बताया। पालिका प्रधान ने उसे जल्द अटका किराया दिलाने का भरोसा दिया था और उसी दौरान वहां विजय कालोनी का रहने वाला प्रदीप भी बैठा था। तीन-चार दिन बाद वह उसके पास आया और बताया कि उसका एक रिश्तेदार मुख्यमंत्री का पीए है। उसके जरिए वह नपा से अटका हुआ किराया जल्द दिला देगा, लेकिन इसके लिए कुछ चाय-पानी का खर्च करना होगा, जिस पर 20 हजार रुपये खर्च होंगे। उसने भरोसा कर उसे यह रकम दे दी, लेकिन बाद में पता चला कि उसने गुमराह कर उससे यह रकम ठगी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चार दिन से युवती गायब, नहीं लग पाया सुराग
बाबैन। क्षेत्र के एक गांव से चार दिन से युवती गायब है, जिसका कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस को दी शिकायत में एक युवक ने बताया कि उसकी बहन अचानक ही 22 अक्तूबर को घर से गायब हो गई, जो अपने साथ दस्तावेज व कुछ कैश आदि भी लेकर गई है। उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने शिकायत मिलने पर गुमशुदगी रपट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।