फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cheated five and a half lakhs by giving greed to double the rupee in 120 days

Kurukshetra News: 120 दिनों में रुपया दोगुना करने का लालच दे ठगे साढ़े पांच लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Cheated five and a half lakhs by giving greed to double the rupee in 120 days
पिहोवा। क्रिप्टो करेंसी में रुपया लगाकर दोगुना करने का लालच देकर करीब साढ़े पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को नामजद किया है। आरोपियों ने शिकायतकर्ता को 120 दिन में रकम दोगुनी करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

थाना शहर में दर्ज शिकायत में आदित्य निवासी पिहोवा ने कहा कि प्रदीप तंवर निवासी, मलकीत सिंह निवासी शाहाबाद, हरिओम राणा और राहुल राणा निवासी बड़तौली ने मिलकर एक कंपनी चला रखी है। प्रदीप तंवर ने उसे बताया कि वह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त है। उसका जयपुर में कार्यालय है। वह क्रिप्टो और फोर एक्स में काम करता है। अगर कोई उसकी कंपनी में पैसा लगाता है तो वह 120 दिन में दोगुना वापस करता है। उसकी बातों में आकर उसने करीब साढ़े पांच लाख रुपये उसकी कंपनी में लगा दिए।
विज्ञापन

इस दौरान आरोपी उसे कई बार बड़े-बड़े होटलों में बैठक करने के लिए लेकर गए। 20 दिन तक कंपनी का सिस्टम चलता रहा, मगर उसे कोई रुपया नहीं मिला। रुपया न मिलने पर उसने प्रदीप तंवर से बात की तो उसने आश्वासन दिया कि सॉफ्टवेयर में अपडेशन चल रही है। इस वजह से सात दिन तक पेय-आउट नहीं होगा। कुछ दिन बीतने के बाद सिस्टम नहीं चला तो आरोपियों ने दोबारा कुछ दिन का समय मांगा। अब आरोपियों के फोन बंद आ रहे हैं और वे फरार हो चुके हैं। आरोपियों ने कई लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रखी है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed