फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cheated 70 thousand rupees from taxi driver in the name of upgrading credit card

Kurukshetra News: क्रेडिट कार्ड अपग्रेड करने के नाम पर टैक्सी चालक से ठगे 70 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Cheated 70 thousand rupees from taxi driver in the name of upgrading credit card
कुरुक्षेत्र। साइबर ठग ने टैक्सी चालक को क्रेडिट कार्ड अपग्रेड करने का झांसा देकर 70 हजार रुपये ठग लिए। ठग ने केवाईसी करने के नाम पर स्क्रीन शेयर कर वारदात को अंजाम दिया। थाना साइबर में दर्ज शिकायत में हरविंद्र सिंह निवासी डंगाली ने बताया कि वह टैक्सी चलाता है। गत माह 22 अक्तूबर को उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसने अपने आप को बैंक का कर्मचारी बताया। उसने कहा कि उसका क्रेडिट कार्ड अपग्रेड किया जा रहा है। इसके लिए उसकी ऑनलाइन केवाईसी की जाएगी। वह उसकी बातों में आ गया और उसके दिए लिंक को खोलकर जानकारी भर दी। कुछ देर उसने आरोपी के कहने पर वीडियो कॉल कर स्क्रीन शेयर कर दी। कुछ देर बाद उसके खाते से दो बार में करीब 70 हजार रुपये कट गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed