फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chaudhry of Road Mahasabha to be verified today, 77 candidates up in the field

Kurukshetra News: रोड़ महासभा की चौधर का आज होगा फैसला, 77 उम्मीदवार मैदान में उतरे

Sun, 07 Dec 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 07 Dec 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Chaudhry of Road Mahasabha to be verified today, 77 candidates up in the field
कुरुक्षेत्र। रोड़ महासभा के चुनाव के लिए की गई तैयारियां
कुरुक्षेत्र। रोड़ महासभा का चुनाव रविवार को होगा। इसमें प्रधान सहित अन्य पदाधिकारियों व 13 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव किया जाएगा। इसके लिए 77 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रधान पद के लिए नौ, वरिष्ठ उपप्रधान के लिए दो, उपप्रधान के लिए छह, महासचिव के लिए पांच, सहसचिव के लिए तीन, प्रैस सचिव के दो पदों के लिए तीन व खंजाची के लिए दो उम्मीदवारों में टक्कर होगी। यहीं नहीं कार्यकारिणी के 13 सदस्यों के लिए 46 उम्मीदवार मैदान में उतरे हुए हैं। नामांकन पत्रों की जांच दो नवंबर को की गई थी। इसके बाद चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए थे।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी महाबीर सिंह की देखरेख में धर्मनगरी स्थित रोड़ धर्मशाला में होने वाले इन चुनाव के लिए शनिवार को तैयारी पूरी कर ली गई है। चुनाव अधिकारी के मुताबिक बैलेट पेपर के जरिए ही चुनाव कराया जाएगा। सुबह नौ बजे से लेकर शाम तीन बजे तक मतदान होगा, जिसके बाद गितनी और परिणाम घोषित किया जाएगा। पदाधिकारियों का चयन 300 डेलिगेट द्वारा किया जाएगा, जो करीब साढ़े 10 हजार मतदाताओं का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। फिलहाल महासभा की जिम्मेदारी प्रशासन वीरेंद्र सिंह चौहान को सौंपी हुई है।
विज्ञापन

बॉक्स
जीत के लिए उम्मीदवार देर रात तक बहाते रह पसीना
चुनाव के लिए पिछले कईं दिनों से सभी उम्मीदवार जी - तोड़ मेहनत कर रहे हैं। सभी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं तो समाज के कल्याण व अनेक साकारात्मक कार्यों के लिए दावे भी किए जा रहे हैं। अपनी जीन सुनिश्चित करने के लिए उम्मीदवार व उनके समर्थक शनिवार देर रात तक भी पसीना बहाते रहे। यहीं नहीं अपनी-अपनी जीत का गणित भी लगाया जाता रहा लेकिन डेलिगेट किसे महासभा की चौधर सौंपेंगे यह चुनाव परिणाम आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स
कार्यक्ररणी सदस्य के लिए ये हैं मैदान में
अनंतराम, अमन, आजाद सिंह, ईश्वर सिंह, ओमप्रकाश, अंशुल चौधरी, कुलवंत सिंह, केहर सिंह, कृष्ण कुमार, गुरदयाल सिंह, चमेलसिंह, जसबीर सिंह, जसमेर सिंह, जोगिंद्र सिंह, दीपक , धर्मसिंह, प्रवेश कुमार, बलकार सिंह, बलजीत सिंह, बलविंद्र सिंह, भीम सिंह, महेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, महेंद्र सिंह, मुल्तान सिंह, मोनू कुमार, राजकुमार, राजपाल, राजेंद्र कुमार, राजपाल, रामनाथ, रामपाल, रणदीप कुमार, रतन सिंह, विक्रम सिंह, विरेंद्र सिंह, सतबीर सिंह, सतीश कुमार, सतबीर सिंह, सुभाष चंद, सुमित कुमार, सुरेंद्र कुमार, सूबे सिंह, हरजीत सिंह, हरबंस सिंह और हवा सिंह।
-----------

प्रधान पद के लिए यह हैं मैदान में
नाम----------------चुनाव चिह्न
धमेंद्र सिंह------------जग
निर्मल सिंह-------------सीढी
पालाराम----------------कुर्सी
बलकार सिंह-------------छतरी
बलबीर सिंह---------------मटका
मेहर सिंह------------------जहाज
राजपाल सिंह--------------गिलास
रामकुमार------------------बाल्टी
रामपाल---------------------सूरज



------------
संयुक्त सचिव पद के लिए उम्मीदवार
नाम------------------चुनाव चिह्न
जोगिंद्र सिंह------------------हल
राजेश कुमार---------------रेल इंजन
सतीश कुमार-----------------टेलीविजन



बाॅक्स
--------------
खजांची पद के लिए
नाम------------------चुनाव चिह्न
जसबीर सिंह --------------चाबी
महावीर सिंह ----------------तराजू




------------------------
वरिष्ठ उपप्रधान पद के लिए
नाम------------------चुनाव चिह्न
परमाल सिंह--------------गैस सिलिंडर
सुभाष चंद्र-----------------जीप
------------------------


प्रैस सचिव पद के लिए
नाम------------------चुनाव चिह्न
जितेंद्र चौपड़ा------------हाॅकी
रमेश चंद्र--------------माइक
हरपाल सिंह---------------तितली
--------------


महासचिव पद के लिए
नाम------------------चुनाव चिह्न
ओमप्रकाश----------------कस्सी
जयभगवान-----------------कुल्हाडी
मनोज कुमार------------------बैट
विकास सिंह-------------------मेज
सुभाष चंद्र----------------------अलमारी
----------------------



उपप्रधान पद के लिए
नाम------------------चुनाव चिह्न
जितेंद्र कुमार-----------------पतंग
पुष्पेंद्र कुमार------------------टेलिफोन
रणबीर सिंह--------------------कप पलेट
विक्रम सिंह-----------------------रेडियो
सुखदयाल----------------------केतली
सुभाष चंद -----------------------कैंची
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed