फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chaudhar's war of Bar Association begins, three contenders contest for the post of head, nominations filed

Kurukshetra News: बार एसोसिएशन की चौधर की जंग शुरू, प्रधान पद के लिए तीन दावेदार उतरे मैदान में, भरा नामांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Chaudhar's war of Bar Association begins, three contenders contest for the post of head, nominations filed
कुरुक्षेत्र। बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा करवाते अ​धिवक्ता।    संवाद
कुरुक्षेत्र। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की जंग शुरू हो गई है, जिसमें प्रधान पद के लिए तीन दावेदार मैदान में उतर आए हैं तो वहीं उपप्रधान पद के लिए चार दावेदार सामने आए हैं। 15 दिसंबर को होने वाले चुनाव की प्रक्रिया मंगलवार को शुरू हुई। प्रधान पद के लिए धर्मेंद्र अत्री, कृष्ण कुमार गुप्ता, प्राशीष कुमार ने नामांकन भरा तो वहीं उपप्रधान पद के लिए अंकित गौतम, जगजीत सिंह बरार, राहुल सैनी, सिमरन मैदान में आए हैं।
विज्ञापन

सचिव के लिए प्रवीन शर्मा, रविंद्र सांगवान ने नामांकन पत्र जमा कराया जबकि संयुक्त सचिव तुषार सैनी, विक्रांत कुमार जांगड़ा ने नामांकन पत्र जमा कराया। कोषाध्यक्ष के लिए महज शिवम शर्मा ने ही नामांकन पत्र दिया तो वहीं महिला एक्जीक्यूटिव के लिए मंजू व पूनम मलहान ने नामांकन पत्र जमा कराएं हैं। नामांकन पत्रों की बुधवार को छंटनी होगी और इसी दिन नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। वहीं बाद में उम्मीदवारों की अंतिम सूची भी जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि 15 दिसंबर को चुनाव होने हैं, जिसके लिए इच्छुक अधिवक्ता पिछले करीब दो माह से अपने-अपने स्तर पर तैयारी में जुटे थे। अब नामांकन पत्र जमा करवाते ही सभी की सक्रियता बढ़ गई है। पूरे न्यायिक परिसर में बार चुनाव की चर्चा होने लगी है तो वहीं मैदान में आए अधिवक्ताओं ने अपने-अपने स्तर पर जोर आजमाइश भी तेज कर दी है। बता दें कि बार एसोसिएशन की चौधर का फैसला 1506 अधिवक्ता करेंगे। चुनाव निर्वाचन अधिकारी राजन चावला ने कहा कि चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed