फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Characteristics of character told through Raginis

Kurukshetra News: रागिनियों के माध्यम से बताईं चरित्र की विशेषताएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Characteristics of character told through Raginis
कुरुक्षेत्र।अदिति वन सूरजकुंड मेले के उपलक्ष्य में आयोजित सांग महोत्सव में बृहस्पतिवार को सांगी कलाकार बलबीर शर्मा ने पिंगला और भरतहरि के किस्से पर सांग की दमदार प्रस्तुति दी। सांगी कलाकारों ने समां बांध दिया। सांगी कलाकारों ने पिंगला भरतरी के किस्से के माध्यम से चरित्र का संदेश दिया। उन्होंने रागिनियों के माध्यम से चरित्र की विशेषताएं बताई।
विज्ञापन

मार्तंड सूर्य की जयंती के उपलक्ष्य में यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ। सांग महोत्सव में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे हरियाणा कला परिषद के अतिरिक्त निदेशक नागेंद्र शर्मा ने कहा कि हरियाणा की मुख्य सांस्कृतिक विधा सांग को लुप्त नहीं होने देंगे। हरियाणा में सांग के प्रति वातावरण बनाया जाएगा। स्कूलों और कॉलेजों में सांग की कार्यशाला आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी माध्यम से पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी हरियाणवी संस्कृति से अवगत करवाया जा रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विशेष निर्देश हैं कि हरियाणा की संस्कृति को मौलिक रूप में अगली पीढ़ी तक पहुंचाया जाए।
विज्ञापन

अभिमन्युपुर के सरपंच गौरव जैलदार ने अतिरिक्त निदेशक नागेंद्र शर्मा और सांगी कलाकार बलबीर शर्मा को सम्मानित किया। गौरव जैलदार ने कहा कि हरियाणा की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए यह दो दिवसीय सांग महोत्सव आयोजित किया गया है। इस अवसर पर उमरी गांव के सरपंच बसंत लाल, ब्लॉक समिति सदस्य विक्की लोहट, सोहेल खान, जसमेर सिंह चौहान, मोहन लाल नागपाल, हरिचरण शर्मा, रागबीर सिंह, अजय चौहान, शीशपाल गुप्ता, सुभाष चंद, सोम नाथ शर्मा, शिवनंदन शर्मा, बबलू शर्मा, सूरत सिंह भगत, दीवान चंद, संजीव कुमार, बाबू राम चौहान, मनदीप शर्मा और विकास रंपी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed