{"_id":"57ec0f384f1c1b8574574092","slug":"character-building-the-country-s-development-partners-in-youth-chancellor-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरित्र का निर्माण कर, देश के विकास में भागीदार बनें युवा : कुलपति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरित्र का निर्माण कर, देश के विकास में भागीदार बनें युवा : कुलपति
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Thu, 29 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
चरित्र का निर्माण कर, देश के विकास में भागीदार बनें युवा : कुलपति
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा ने कहा है कि युवा महोत्सव युवाओं के लिए एक ऐसा मंच है जहां वे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभागिता के साथ-साथ अपने चरित्र का निर्माण कर देश के विकास में भागीदार बन सकते हैं। वे बुधवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के श्रीमद्भगवत गीता सदन में यूनिवर्सिटी कॉलेज की ओर से आयोजित केयू कैंपस जोन के दूसरे एवं 39वें युवा महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। कुलपति ने कहा कि देश के महान शहीदों ने अपना बलिदान देकर इस देश को आजाद करवाया था। युवा पीढ़ी की यह जिम्मेदारी है कि वे उनके सपनों का भारत बनाने के लिए हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भाग लें।
उन्होंने इस महोत्सव में भाग ले रहे युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर एक स्वस्थ प्रतियोगिता विश्वविद्यालय में शुरू करें ताकि हमारे युवा खेल व शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी आगे बढ़े।
युवा महोत्सव के पहले दिन यूआईईटी, बीएड, यूसीके व यूटीडी के युवा कलाकारों ने कोरियोग्राफी, भंगडा, आर्केस्ट्रा सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में धमाल मचाया। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. पवन शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को सांस्कृतिक गतिविधियों में आगे बढ़ने का मौका मिले। उन्होंने कहा अक्टूबर में होने वाला रत्नावली हरियाणा महोत्सव में विद्यार्थी प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
प्रिंसिपल डॉ. आरके सूदन ने कहा कि इस 3 दिवसीय युवा महोत्सव में 500 से अधिक युवा कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। संयोजक डॉ. विवेक चावला ने कहा कि विश्वविद्यालय कैंपस जोन के पहले युवा महोत्सव के आयोजन का जिम्मा यूनिवर्सिटी कालेज को दिया गया है। युवा महोत्सव के पहले दिन कोरियोग्राफी, ग्रुप डांस जनरल, सोलो डांस हरियाणवी, हरियाणवी एकल नृत्य पुरुष व महिला वर्ग, पाप सांग हरियाणवी, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, क्लासिकल डांस एकल, इंडियन आर्केस्ट्रा, क्लासिकल वाद्य यंत्र, क्लासिकल वोकल सोलो व लाईट इंडियन वोकल सोलो की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
उन्होंने बताया कि फाईन आर्टस विभाग में पोस्टर मेकिंग, पेटिंग व कोलाज मेकिंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में केयू सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष डॉ. रमेश ढांडा, प्राक्टर प्रो. आरके देसवाल, डॉ सुरेश ड्रोलिया, डॉ. अनिल गुप्ता, डॉ. ज्ञान चहल, डॉ. अश्विनी कुश, डॉ. रुल्दा राम, डॉ. वीरेंद्र पाल, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. रामचंद्र, डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. सुकरमवती, डॉ. कुलविन्द्र कौर, डॉ. अल्का कत्याल, डॉ. अमिता शर्मा, डॉ. सूरजभान मलिक सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं युवा कलाकार मौजूद थे।