फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chanting the name in the morning is the best: Swami Gyananand

प्रभात वेला में किया गया नाम स्मरण अत्यंत श्रेष्ठ : स्वामी ज्ञानानंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Chanting the name in the morning is the best: Swami Gyananand
कुरुक्षेत्र। आकाश नगर में आयोजित प्रभात फेरी में प्रवचन देते गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद। विज्ञ
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण कृपा गोशाला सेवा समिति की ओर से आकाश नगर में प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। सुंदर कांड महिला मंडल अकाश नगर की ओर से आयोजित प्रभातफेरी में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रभु के नाम का स्मरण किया। भक्तों के घर भी सांवरे आते रहा करो.......भजन पर श्रद्धालु झूम उठे।
विज्ञापन

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने इस दौरान कहा कि प्रभात वेला में किया गया नाम स्मरण अत्यंत श्रेष्ठ होता है और सामूहिक रूप से नाम जप करने से उसका पुण्य व प्रभाव और अधिक बढ़ जाता है। श्रीमद् भगवद् गीता को विश्व का सर्वश्रेष्ठ पवित्र ग्रंथ बताते हुए कहा कि गीता भारत का गौरव है। मानव की हर समस्या का समाधान गीता में है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से गीता को जीवन में अपनाने और प्रतिदिन गीता पाठ करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। गाय का पंचामृत अनेक बीमारियों का निदान करता है। गाय सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। उन्होंने कहा कि बेसहारा गोवंश को सड़कों पर नहीं छोड़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर श्री कृष्ण कृपा गोशाला सेवा समिति के प्रधान सुनील वत्स, जीओ गीता कुरुक्षेत्र के प्रधान डॉ. ऋषिपाल, राजेंद्र चोपड़ा, नरेश मोगिंया, हंसराज सिंगला, विजय नरूला, नवीन भारद्वाज, अशोक अरोड़ा, अनिल शर्मा, सुशील खुराना, राजीव बंसल, जोगिंद्र शर्मा, आचार्य अमित पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य श्रद्धालुओं ने प्रभातफेरी में भाग लिया।

कुरुक्षेत्र। आकाश नगर में आयोजित प्रभात फेरी में प्रवचन देते गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद। विज्ञ

कुरुक्षेत्र। आकाश नगर में आयोजित प्रभात फेरी में प्रवचन देते गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद। विज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed