{"_id":"679d31ea36f08e04f8042421","slug":"changed-weather-dense-fog-in-the-evening-visibility-five-meters-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-130788-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नामित सदस्यों के चयन के लिए कल होने वाली बैठक स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नामित सदस्यों के चयन के लिए कल होने वाली बैठक स्थगित
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में नामित सदस्यों के चयन को लेकर दो फरवरी को पंचकूला में बुलाई गई बैठक स्थगित कर दी गई है। हरियाणा सिख गुरुद्वारा चुनाव आयोग बैठक की नई तारीख की घोषणा बाद में करेगा। आयोग की ओर से शुक्रवार को पत्र जारी कर फैसले की जानकारी दी गई है।
इस बीच निर्दलीय चुनाव जीते उम्मीदवारों ने पंचकूला के किसान रेस्ट हाउस में अहम बैठक कर अपनी एकजुटता दिखाई। बैठक के बाद सभी ने गुरुद्वारा नाडा साहिब में माथा भी टेका। यहां पर उनके साथ पंथक दल हरियाणा के विजेता भी नजर आए उन्होंने अपना पूर्ण समर्थन का एलान किया है। निर्दलीयों ने दावा किया है कि बैठक में 24 सदस्य मौजूद थे जबकि दो-तीन के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विस्तार से चर्चा हुई और उन्होंने समर्थन की सहमति दे दी है।
बैठक टलने से दलों को लगा झटका ः थानेसर वार्ड 15 से विजयी रहे आजाद प्रत्याशी हरमनप्रीत सिंह ने दावा किया कि निर्दलीय प्रत्याशी पूरी तरह से एकजुट हैं। जल्द ही अगली बैठक बुलाकर आगे की रणनीति भी बनाई जाएगी। बता दें कि दो फरवरी को तय की गई बैठक में नामित किए जाने वाले नौ सदस्यों के नाम पर मुहर लगाई जानी थी, जिसके लिए जोर आजमाइश भी सभी गुटों की ओर से की जा रही थी। बैठक स्थगित होने से सभी गुटों को झटका लगा है।