फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Changed weather, dense fog in the evening, visibility five meters

Kurukshetra News: बदला मौसम, शाम को छाया घना कोहरा, दृश्यता पांच मीटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Changed weather, dense fog in the evening, visibility five meters
कुरुक्षेत्र। एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने के बाद अब फिर से बदल गया है। शुक्रवार को शाम होते ही घना कोहरा छा गया। कोहरे के कारण दृश्यता महज पांच मीटर तक रह गई। जिससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रात के समय ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ा और कई ट्रेन करीब एक घंटा तक लेट रही।
विज्ञापन

हालांकि पहले के दिनों की तरह शुक्रवार सुबह धूप खिली लेकिन साथ ही हल्के बादल भी छा गए। इसके साथ ही पांच किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीतलहर भी चलती रही। ग्रामीण क्षेत्रों में दिन के समय भी कोहरा सा दिखाई पड़ता रहा लेकिन शाम होते ही यह गहरा हो गया। इससे एकाएक ही वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया।
विज्ञापन

गेहूं की फसल में होगा ठंड का फायदा ःकृषि वैज्ञानिक डॉ सीबी सिंह का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से दिन में धूप खिलने लगी थी, जिससे ठंड का एहसास कम होने लगा था। यहां तक कि न्यूनतम तापमान बढ़कर 11 डिग्री तक पहुंच गया था। ऐसे में गेहूं की फसल पर विपरीत असर पड़ने की आशंका होने लगी थी। किसानों की भी चिंता बढ़ने लगी थी जबकि गेहूं की फसल को अभी ठंड की जरूरत है। फरवरी तक ठंड रहने की उम्मीद से उत्पादन बढ़ने की भी संभावना बनने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार से फिर बदलाव की आशंका
जिले में अगले दो दिन और मौसम साफ रह सकता है लेकिन सोमवार से फिर बदलाव होगा। बादल छाए रहने व बूंदाबांदी होने की भी आशंका है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम 11 डिग्री तथा रविवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री व अधिकतम 22.1 डिग्री रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed