फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Change in weather throughout the day, humidity bothered

Kurukshetra News: दिनभर मौसम में बदलाव, उमस ने सताया

Thu, 21 Aug 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 21 Aug 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Change in weather throughout the day, humidity bothered
कुरुक्षेत्र। जिलेभर में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। पिछले कई दिनों से कभी उमसभरी धूप लोगों को परेशान कर रही है तो कभी बादल छाए रहते हैं। अब तापमान में बढ़ोतरी होने से उमस भरी गर्मी लोगों के लिए परेशानी बन रही है। वहीं दो से तीन दिन पहले हुई बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हुआ जिससे राहगीरों सहित अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं बुधवार सुबह से धूप खिली रही जिससे दिनभर उमस व गर्मी का अहसास बना रहा। हालांकि दिन में कई बार हल्की बूंदाबांदी हुई लेकिन गर्मी पर असर नहीं दिखा। गर्मी के कारण ब्रह्मसरोवर सहित अन्य पर्यटन स्थालों पर पर्यटकों की संख्या में कमी रही और बाजारों में सन्नाटा दिखाई दिया। लोग गर्मी से बचाव के उपाय करते दिखे ।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 31 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सिसय तक दर्ज किया गया। वहीं वीरवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने के साथ बादल व हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है जिससे बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट होने से उमस भरी गर्मी से काफी हद तक राहत मिल सकती है। वहीं विशेषज्ञों के अनुसार बारिश से धान की फसल की अच्छी सिंचाई होने से धान की फसल को लाभ मिलेगा। इससे किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed