फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chances of rain today, possibility of relief from heat

Kurukshetra News: आज बारिश होने के आसार, गर्मी से राहत मिलने की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Chances of rain today, possibility of relief from heat
कुरुक्षेत्र। धान की सिंचाई के लिए खेत में चल रहा ट्यूबवेल। संवाद
कुरुक्षेत्र। सुबह से ही धूप खिलने से दिनभर उमस भरी गर्मी का सिलसिला जारी रहा। लोग उमस भरी गर्मी से दिनभर बेहाल नजर आए। उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए लोग एसी, कूलरों और पंखों का सहारा लेते रहे। मौसम के मिजाज को देखकर हर कोई हैरान है। उम्मीद अनुसार बारिश न होना अब लोगों के लिए समस्या बन गया है।
विज्ञापन


मानसून को आए अब तक 21 दिन का समय बीत चुका है, लेकिन बारिश न होने से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं किसानों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उम्मीद अनुसार बारिश न होने से किसानों को ट्यूबवेलों का सहारा लेकर धान की सिंचाई करनी पड़ रही है। किसान धर्मबीर सिंह का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार बारिश काफी कम है, जिससे धान की फसल कई जगहों पर सूखने लगी है। कई जगहों पर किसान ट्यूबवेल का सहारा लेकर धान की सिंचाई दिन रात कर रहे हैं। इससे बिजली की खपत भी ज्यादा हो रही है जबकि धान की फसल को बारिश से ज्यादा फायदा होता है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है जबकि मंगलवार व बुधवार को भी बारिश होने के आसार बने हुए है। रविवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री व न्यूनतम 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम 28 डिग्री रहने की संभावना है। कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि सोमवार को हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है, जिससे जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के आसार रहेंगे तो वहीं धान की सिंचाई के लिए भी बारिश फायदेमंद साबित होगी। मानसून को आए हुए 21 दिन के करीब बीत चुके हैं, लेकिन बारिश न होने से किसानों की चिंता बढ़ी हुई है। धान की सिंचाई के लिए किसानों को ट्यूबवेल का सहारा लेना पड़ रहा है, इससे जहां किसानों को बार-बार ट्यूबवेल चलाने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं बिजली की खपत भी ज्यादा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed