{"_id":"1de5cc73a2cde8ac9ce76054a43d3f32","slug":"chaisis-palti-pick-up-a-breakdown-death-of-two-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैसिस टूटने पलटी पिकअप, दो महिलाओं की मौत, तीन रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैसिस टूटने पलटी पिकअप, दो महिलाओं की मौत, तीन रेफर
अमर उजाला/ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 30 May 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहोवा के गांव बटेड़ी के निकट 17 सवारियों को लेकर जा रही पिकअप गाड़ी पलट गई। यह हादसा गाड़ी की चैसी टूटने के कारण हुआ।
हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य लोग जख्मी हो गए। नाजुक हालत के चलते तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया गया है कि ये सभी लोग करनाल के गांव बोहली में किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे और बीच रास्ते में उपरोक्त हादसा हो गया।
घटना की जानकारी देते हुए गांव गोबिंद गढ़ मोहाली निवासी रामकेश ने बताया कि उनकी गांव बोहली करनाल में रिश्तेदारी है जहां किसी की मौत का समाचार उन्हें मिला।
विज्ञापन
मृतक के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वे यहां से पिकअप गाड़ी में गांव से रवाना हुए। गाड़ी में भाग सिंह, रिशैली देवी, बंती देवी, मूर्ति देवी, गुरमेलो, परमजीत कौर, सरोज देवी, हरबंसो, दारा सिंह, दीप चंद, छज्जूराम, बलबीर, रामेश्वर, सुखदेव, बखतारो राम, भाग्य राम, रूकमा राम सवार थे।
जैसे ही गाड़ी गांव बटेड़ी के निकट पहुंची तो उसकी चैसी टूट गई और गाड़ी पलट गई। हादसा होने पर शोर सुनकर वहां कुछ ग्रामीण पहुंचे और घायलों को अन्य वाहन चालकों की मदद से अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने रिशैली देवी व बंती देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि दारा सिंह, दीप चंद व छज्जुराम को नाजुक हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।