फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chacha Warriors defeated Haryana Dream Royal by 20 runs.

Kurukshetra News: चाचा वॉरियर्स ने हरियाणा ड्रीम रॉयल को 20 रन से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Chacha Warriors defeated Haryana Dream Royal by 20 runs.
कुरुक्षेत्र। ड्रीम टेनिस क्रिकेट लीग में शॉट लगाता हुआ खिलाड़ी। संवाद - फोटो : samvad
कुरुक्षेत्र। समाना बाहु में चल रही ड्रीम टेनिस क्रिकेट लीग (नॉर्थ जोन) में चाचा वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा ड्रीम रॉयल को 20 रन से हरा दिया। मुकाबले में चाचा वॉरियर्स की गेंदबाजी विपक्षी टीम पर पूरी तरह हावी रही। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चाचा वॉरियर्स ने आठ ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 79 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा ड्रीम रॉयल की टीम नौ विकेट खोकर केवल 59 रन ही बना सकी।
विज्ञापन


चाचा वॉरियर्स की जीत में शिवम और इल्ला ईआर ने अहम भूमिका निभाई। दोनों गेंदबाजों ने दो-दो विकेट लेकर हरियाणा ड्रीम रॉयल की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण विपक्षी टीम कभी भी लक्ष्य की ओर बढ़ती नजर नहीं आई और मुकाबला चाचा वॉरियर्स के नाम रहा।
विज्ञापन




पीएचडी ने एनआईटी की टीम को पांच विकेट से दी शिकस्त
एनआईटी कुरुक्षेत्र में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में पीएचडी टीम ने रोमांचक मुकाबले में एनआईटी की टीम को पांच विकेट से हराकर जीत दर्ज की। लक्ष्य का पीछा करते हुए पीएचडी के बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एनआईटी की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 104 रन बनाए। टीम की ओर से ललित मेहता ने 30 गेंदों में 39 रन की उपयोगी पारी खेली, जिसमें चार चौके शामिल रहे। गेंदबाजी में प्रमोद ने तीन ओवर में 21 रन देकर दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


105 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीएचडी टीम ने पांच विकेट खोकर 107 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। पीएचडी की जीत में आशीष और सतेंद्र की पारियां निर्णायक साबित हुईं। आशीष ने 39 रन बनाए, जबकि सतेंद्र ने 43 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। दोनों बल्लेबाजों की जिम्मेदार बल्लेबाजी के दम पर पीएचडी टीम ने मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed