फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Central Civil Services Cultural and Sports Board will organize volleyball, hockey and kabaddi competition

केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड कराएगा वॉलीबॉल, हॉकी व कबड्डी प्रतियोगिता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Central Civil Services Cultural and Sports Board will organize volleyball, hockey and kabaddi competition
केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड की तरफ से वॉलीबॉल, हॉकी और कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें वॉलीबॉल और हॉकी जिला कुरुक्षेत्र में तो कबड्डी प्रतियोगिता भिवानी में होगी। ये प्रतियोगिताएं 18 सितंबर से 30 सितंबर तक अलग-अलग खेल प्रांगणों में होगी। टीमों को समय पर अपनी एंट्री दर्ज करानी होगी। इसके लिए विभिन्न कोच की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन

डीएसओ बलबीर सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय सिविल सेवा वॉलीबॉल और हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन जिले में किया जा रहा है। इसमें वॉलीबॉल की महिला और पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन 20 सितंबर से 24 सितंबर को द्रोणाचार्य स्टेडियम में होगा। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली टीमों को 15 सितंबर तक अपनी एंट्री करानी होगी। इसके अलावा महिला और पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 23 सितंबर से 30 सितंबर तक शाहाबाद के हॉकी एस्ट्रोटर्फ खेल प्रांगण में होगा। इस प्रतियोगिता के लिए टीमों को 17 सितंबर तक अपनी एंट्री करानी है। उन्होंने कहा कि कबड्डी की महिला और पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 20 सितंबर तक भीम स्टेडियम भिवानी में होगा।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता के लिए 14 सितंबर तक अपनी एंट्री करानी होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य की तरफ से भाग लेने वाले वॉलीबॉल, हॉकी तथा कबड्डी खिलाड़ियों का चयन 10 सितंबर से 15 सितंबर तक निर्धारित शेड्यूल के अनुसार किया जाएगा। इस शेड्यूल के अनुसार वॉलीबॉल पुरुष और महिला टीम का चयन 10 सितंबर को द्रोणाचार्य स्टेडियम में होगा। हॉकी की महिला और पुरुष टीम का चयन राजीव गांधी खेल परिसर सेक्टर-6 रोहतक में होगा। इसमें पुरुष टीम का चयन 14 सितंबर तथा महिला हॉकी टीम का चयन 15 सितंबर को होगा। डीएसओ ने कहा कि कबड्डी की पुरुष टीम का चयन 10 सितंबर तथा महिला कबड्डी टीम का 11 सितंबर को भिवानी स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed