फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CDS Bipin Rawat used to have deep faith in Geeta

सीडीएस बिपिन रावत गीता में रखते थे गहरी आस्था, अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर कुरुक्षेत्र आने की थी तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
CDS Bipin Rawat used to have deep faith in Geeta
भारत के पहले रक्षा प्रमुख जनरल बिपिन रावत की श्रीमद्भगवद गीता में गहरी आस्था थी। इस बार उन्होंने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर कुरुक्षेत्र आने की तैयारी भी की हुई थी। सीडीएस 11 से 13 दिसंबर के बीच महोत्सव में शिरकत करने के लिए धर्मनगरी पहुंचते और गीता का पाठ करते। बुधवार को हेलीकॉप्टर क्रैश में सीडीएस बिपिन रावत के शहीद होने से देशभर में शोक की लहर है। इस हादसे से पांच दिन पहले ही बिपिन रावत से गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज की फोन पर बात हुई थी। इस बातचीत के दौरान स्वामी ने बिपिन रावत को कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का निमंत्रण दिया था। देव भूमि उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाले भारत के रक्षा रक्षा प्रमुख बिपिन रावत की धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में यह पहली विजिट होती। ये जानकारी स्वामी ज्ञानानंद ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बुधवार को आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी के दौरान दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संयोग से ऐसा हुआ था कि पांच दिन पूर्व बिपिन रावत के साथ किसी माध्यम से बात हुई। उन्होंने बिपिन रावत से कहा था कि इस बार उन्हें अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में आना है। इस पर बिपिन रावत ने तुरंत यहां आने का मन बना लिया था। उनका संदेश भी प्राप्त हो गया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि 11 से 13 दिसंबर के बीच सें किसी भी दिन कुरुक्षेत्र आएंगे। तब से वे बिपिन रावत के संपर्क में थे और उनके स्वागत की तैयारी भी की जा रही थी, लेकिन बुधवार को हेलीकॉप्टर क्रैश में सीडीएस के शहीद होने की सूचना प्राप्त हुई। इस दौरान प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत व अन्य जवानों की शहादत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिमला में जनरल बिपिन रावत से मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात में जनरल बिपिन रावत ने स्पष्ट कहा था कि भारत का सशस्त्र बल तकनीकी रूप से बहुत आगे निकल चुका है। किसी भी देश का दुस्साहस नहीं कि भारत की तरफ आंख उठाकर देख भी सके। उनके निधन के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था। उनके निधन से बहुत भारी क्षति हुई है। संगोष्ठी में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत,गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, त्रिदंडी चिन्ना श्रीमन्नारायण रामानुज जीयर स्वामी, सांसद नायब सिंह सैनी, शिक्षा मंत्री कंवर पाल, खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा और केयू के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने भी सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed