फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CBSE 10th Science Exam: Paper Balanced, Practical Questions Added Challenge

सीबीएसई 10वीं विज्ञान परीक्षा : पेपर संतुलित, प्रैक्टिकल प्रश्नों ने बढ़ाई चुनौती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
CBSE 10th Science Exam: Paper Balanced, Practical Questions Added Challenge
कुरुक्षेत्र। राजेंद्र कुमार।
कुरुक्षेत्र। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं कक्षा की विज्ञान विषय की परीक्षा बुधवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुई। जिले के 21 परीक्षा केंद्रों पर करीब आठ हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के लिए विद्यार्थियों में उत्साह और हल्की घबराहट दोनों देखने को मिली लेकिन पेपर समाप्त होने के बाद अधिकतर छात्रों के चेहरे पर संतोष नजर आया।
विज्ञापन



विद्यार्थियों के अनुसार प्रश्नपत्र संतुलित रहा। बायोलॉजी सेक्शन को सबसे आसान बताया गया, जबकि फिजिक्स के कुछ न्यूमेरिकल और प्रैक्टिकल आधारित प्रश्नों ने थोड़ी चुनौती पेश की। केमिस्ट्री सेक्शन एनसीईआरटी आधारित और सीधा रहा जिससे विद्यार्थियों को अच्छे अंक आने की उम्मीद है। परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुचारू रहीं। केंद्र समन्वयक व प्रधानाचार्य रीटा गोयल ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई और कहीं से भी किसी प्रकार की अनियमितता की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन

विषय विशेषज्ञ व उपप्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार ने कहा कि इस वर्ष का प्रश्नपत्र नए सिलेबस और पैटर्न के अनुरूप था। पूरा पेपर 80 अंकों का था जिसमें 39 अनिवार्य प्रश्न शामिल थे और इसे केमिस्ट्री, फिजिक्स व बायोलॉजी तीन भागों में विभाजित किया गया था। पेपर संतुलित और स्कोरिंग था। इसमें कॉन्सेप्ट क्लैरिटी और कंपिटेंसी आधारित प्रश्नों का अच्छा मिश्रण था। जिन्होंने एनसीईआरटी का गहन अध्ययन किया है, उनके लिए यह पेपर उत्कृष्ट परिणाम देने वाला साबित होगा।

कुरुक्षेत्र। राजेंद्र कुमार।

कुरुक्षेत्र। राजेंद्र कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed