फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   cbse 10th class result

10वीं का परीक्ष्ाा परिण्ााम देख्ा खिल उठे चेहरे

Sun, 29 May 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Sun, 29 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
cbse 10th class result
ख्‍ाुश्‍ाी व्‍यक्‍त करते विद्यारथ्‍ाी - फोटो : amar ujala
सीबीएसई द्वारा जारी कक्षा 10वीं के परिणामों के चलते विद्यार्थियों में उत्सुकता रही। जिले के अधिकतर स्कूलों में विद्यार्थियों का परिणाम बेहतर रहा। परिणामों की घोषणा होते ही विद्यार्थियों ने स्कूल व घरों में रिजल्ट का जश्न मनाया।  
विज्ञापन

डीएवी पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र के विद्यार्थियों ने सीबीएसई की 10वीं कक्षा के परिणाम में शानदार रहा। इस वर्ष 235 विद्यार्थियों ने सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा व 6 छात्रों ने स्कूल कन्डकटिड परीक्षा दी। इस प्रकार कुल 241 छात्रों में से 51 छात्रों ने 10 सीजीपीए ग्रेड मे अपनी जगह पक्की की जिनमें अंशूल, तनवीर, रितिक, आकांक्षा, आदिति, चेतन्या, ईवा, जाहनवी, कनक, कशिश, मेघा, मृणाल,मुस्कान, नितेश, सौरव, तुषारिका, उदिता, अंजली, करीना, रचना, सीरत, सिमनरदीप, वंशिका, वत्सल, अभिषेक, अक्षत, अंशूमन, अतीक्षा, हर्ष, मिशा, रिदम, सनत, संचित, विंका, विशाल, आर्यानी, देवांश, मेघा टुटेजा, राशि, रितविक, साहिल, सिद्धार्थ, सोनाली, सौम्या, वंशिका, विरेन्द्र, आलोक, गिन्नी, हर्ष यादव, सरगम व शिवानी शामिल हैं। 
विज्ञापन


इस परिणाम को देखते हुए स्कूल की प्राचार्या गीतिका जसूजा ने बताया कि इस वर्ष भी डीएवी पब्लिक स्कूल की 10वीं कक्षा का परिणाम जिले में बहुत अच्छा रहा है। परीक्षा देने वाले सभी विद्यार्थी अच्छे अंकों से उत्तीर्ण रहे। 241 विद्यार्थियों में से 51 ऐसे हैं जिन्होंने हर विषय में ए-1 ग्रेड हासिल किए हैं। 9 से 9.8 सीजीपीए ग्रेड लेने वाले छात्रों की सूची में 66 विद्यार्थी शामिल हैं। इस प्रकार 9 से 10 सीजीपीए ग्रेड में कुल 117 छात्रों ने बाजी मारी। विद्यालय में 235 छात्रों में से अंग्रेजी विषय में 83, हिन्दी में 36, गणित में 84, साईंस में 73, सोशल साईंस में 80 तथा संस्कृत में 78 में से 45 छात्रों ने ए-1 ग्रेड हासिल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शहर के बीरआर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। सत्र 2015-16 में कक्षा 10वीं में 75 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिसमें 10 सीजीपीए पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या 12 रही। जबकि 41 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान पाया। वहीं स्कूल के अधिकांश विद्यार्थी फर्स्ट क्लास से पास हुए। विद्यालय प्रबंधक कमेटी ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को शानदार रिजल्ट के लिए बधाई दी। प्राचार्या विनिता ने बताया कि विद्यार्थी आयाम, पारूल, जन्नत, चाहत, लक्ष्य, ईशिका, रोबिन, विवेक, यश, जतिन, आंचल तथा प्रोमिल ने 10 सीजीपीए ग्रेड प्राप्त किए। 

वहीं कुरुक्षेत्र में सेक्टर-8 स्थित विज्डम वर्ल्ड स्कूल ने पहले ही सत्र में बेहतर परिणाम रहा। 10वीं कक्षा के पहले सत्र के 25 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए। साथ ही 50 प्रतिशत अन्य विद्यार्थियों ने 90 से 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं जिससे पूरा दिन विज्डम परिसर में जश्न का माहौल बना रहा।
विज्डम वर्ल्ड विद्यालय की प्राचार्या संगीता बहल ने बताया कि विद्यालय के गुनरीत, आस्था, अवनीत, नितिन, प्रज्ञा, श्रेया, योशिता आदि बच्चों ने बच्चों ने मार्च-2016 में आयोजित 10वीं की परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय का नाम देशभर में रोशन किया है। बहल ने बताया कि विद्यालय के 10वीं कक्षा के ही निष्ठा, सिद्धांत, माधव, मृत्युंजय, आशीष, माणिक, निकिता, प्रियल आदि ने 90 से 100 प्रतिशत अंक हासिल किए। 
विद्यालय की निदेशिका अनिता रावल एवं सचिव विनोद रावल ने इन बच्चों और अभिभावकों को बधाई। 

सेक्टर-7 स्थित महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल के 196 विद्यार्थियों में से 36 विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए ग्रेड हासिल किए। कक्षा 10वंी के 61 विद्यार्थियों ने ए-वन ग्रेड, 41 ने ए-टू ग्रेड, 51 ने बीवन ग्रेड हासिल किए। प्राचार्या एनी फिलिप ने कहा कि यह स्कूल के टीचर व विद्यार्थियों द्वारा की गई मेहनत का परिणाम है। इसके लिए स्कूल प्रबंधक कमेटी, प्रधान गजे सिंह पूंडिर, प्रबंधक मोहिंद्र सिंह तंवर, क्षत्रिय सभा प्रधान राजेंद्र सिंह, महासचिव राजकरण सिंह ने सभी विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को बधाई दी।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में स्थानीय गीता निकेतन आवासीय विद्यालय का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। 33 विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए ग्रेड प्राप्त किया। कुल 251 परीक्षार्थियों ने 5 विषयों में 1255 ग्रेड अर्जित किए। संस्कृत में 147, अंग्रेजी विषय में 140, विज्ञान में 106, गणित में 135 व सामाजिक विज्ञान में 79 रहे।
10 ग्रेड हासिल करने वाले विद्यार्थियों में गौरिका, महिमा, यशस्विनी, आदित्य , गुलशन, माधव, राहुल भाम्बरी,  रोबिन सिंह, साहिल, साकेत मिश्रा, तुषार चौधरी, अखिलेश भाल, अंकित हरितस, प्रभात कुमार, ईशा, कशिश, विधि गुप्ता, अक्षित, कनिषा, कुनाल अरोडा, पार्थ अग्रवाल, साहिल शर्मा, जसलीन, नमिता, रश्मि, वरूणाक्षी, अनुज बंका, अतुल कुमार, हितेश गोयल, केशव अग्रवाल, केशव कुमार, साहिल, संदीप कुमार रहे। विद्यार्थियों के इस प्रदर्शन से प्रधानाचार्य डॉ. ऋषि गोयल एवं विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विश्वराज व प्रबंधक राजेन्द्र कलेर ने सभी सफल छात्रों को उनकी शानदार सफलता पर बधाई दी।
गुरुकुल कुरुक्षेत्र के 68 छात्रों का सीजीपीए 10 में से 10 रहा। कुल 187 में से 187 छात्रों ने मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज कराया। गुरुकुल के उप-प्राचार्य शमशेर सिंह ने बताया कि 149 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 38 छात्रों ने 78 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर गुरुकुल को गौरवांन्वित किया।

 
स्नेह लोहिया, साहिल, रितिक चौधरी, वाशु, साहिल कुमार, आदित्य आर्य, संजीत, जरनैल, सौरभ, अखिलेश, नीतिन, सूर्यप्रताप, राहुल, दुष्यन्त, पीयूष, मोहित कुमार, मोहित, ध्रुव, सत्यम, ज्वैल सिंह, हैप्पी सिंह, मुकुल, नीतीश, प्रीत, प्रदीप, राहुल, राहुल राज, राहुल कुमार, सागर, सिद्धार्थ शेखर, ऋतिक, विमल कुमार, अमन, आदित्य आनंद, आदर्श कुमार, अभिषेक कपिल, सूरज चौधरी, रविन्द्र कुमार, अभिनव, सिद्धार्थ, विशाल, मनमोहन राय, हरित सैनी, निश्चल, इंद्रजीत, राणा प्रताप, रवि, वैभव, विश्वजीत, स्वर्णिम, बलवीर कुमार, शुभम् कुमार, मोहित, आलोक कुमार, शिवेन्द्र प्रताप, सन्नी कुमार, हर्ष राठी, प्रशान्त मोर, साहिल, प्रींस, विनय कुमार, हैप्पी, प्रदीप ने सभी विषयों में 10 में से 10 सीजीपीए हासिल किए। गुरुकुल के संरक्षक व हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल डॉ. देवव्रत आचार्य, गुरुकुल प्रबंध समिति के प्रधान कुलवंत सिंह सैनी व उप-प्राचार्य शमशेर सिंह ने सभी प्रतिभावान छात्रों, आचार्यों व अभिभावकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed