{"_id":"67c166ba3e0d3d68a40b9c63","slug":"cbi-team-arrived-to-verify-a-youth-who-returned-from-abroad-in-kurukshetra-inspector-beaten-up-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: विदेश से लौटे युवक की वैरिफिकेशन करने पहुंची CBI टीम; इंस्पेक्टर के साथ मारपीट, कागजात भी फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra: विदेश से लौटे युवक की वैरिफिकेशन करने पहुंची CBI टीम; इंस्पेक्टर के साथ मारपीट, कागजात भी फाड़े
Fri, 28 Feb 2025 01:03 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 28 Feb 2025 01:03 PM IST
सार
शिकायत में इस्पेक्टर ने आरोप लगाए कि अभी वे निशान सिंह से बातचीत कर ही रहे थे कि करीब साढ़े सात बजे पांच से छह युवक पहुंच गए और उन्होंने गाली-गलौच व मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
US वायु सेना विमान
- फोटो : फाइल
विस्तार
कुरुक्षेत्र के गांव मांगना में विदेश से जुड़े एक मामले की वैरिफिकेशन के लिए दिल्ली से पहुंचे सीबीआई इंस्पेक्टर के साथ मारपीट किए जाने व दस्तावेज फाड़ देने का मामला सामने आया है। इंस्पेक्टर को मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाया, जिसके बाद उसे लेकर पुलिस टीम थाने में पहुंची तो शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकाय में इंद्रजीत आर्य ने बताया कि वे सीबीआई में बतौर इंस्पेक्टर तैनात है। वे कार्यालय आदेशानुसार ही जांच पड़ताल करने के लिए कुरुक्षेत्र पहुंचे थे। वे पहले शाहाबाद में पहुंचे तो इसके बाद हरिगढ़ भौरख में भी अपनी जांच पड़ताल की। इसके बाद वे गत देर शाम करीब साढ़े छह बजे गांव मांगना निशान सिंह के घर पहुंच गए। यहां उन्होंने निशान सिंह को बताया कि वे सीबीआई से हैं और उनका बेटा जसवरण विदेश से लौटा है और उसी बारे कुछ पूछताछ करनी है।
विज्ञापन
पहले निशान सिंह ने जसवरण से मोबाइल पर बातचीत की और बताया कि वह किसी रिश्तेदार के पास गया हुआ है। शिकायत में इस्पेक्टर ने आरोप लगाए कि अभी वे निशान सिंह से बातचीत कर ही रहे थे कि करीब साढ़े सात बजे पांच से छह युवक पहुंच गए और उन्होंने गाली-गलौच व मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों में से एक गला दबाकर ऊपर बैठ गया तो बाकी भी मारपीट करते रहे। किसी तरह छूटकर वह बाहर भाग तो वहां भी दो लोग और आ गए।
विज्ञापन
फिर उसे पकड़ लिया गया और मारपीट की जाने लगी। आरोपियों ने उससे छीनकर सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए। इसके बाद वहां अचानक पुलिस टीम पहुंची तो उसने आरोपियों के चुंगल से छुड़वाया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट के अलावा सरकारी काम में बाधा भी डाली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर निशान सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।