फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   caught soon murderer otherwise road will jaam

जल्द नहीं पकड़े हत्यारे तो करेंगे जीटी रोड जाम

Sun, 31 Jan 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Sun, 31 Jan 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
caught soon murderer otherwise road will jaam

अब संत समाज ने पिपली में जीटी रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन करने और केंद्रीय गृहमंत्री से मिलने का निर्णय लिया है। हालांकि यह कदम कब उठाया जाएगा, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है। 

इस मामले में नरकातारी तीर्थ में शनिवार को षड्दर्शन साधु समाज हरियाणा के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक हुई। इसमें लिए गए फैसले पर सभी ने सहमति जता दी। महंत रामस्वरूप दास (टटियाना वाले) की अध्यक्षता में हुई बैठक में नाभि कमल मंदिर बाहरी के महंत विशाल मणि दास ने कहा कि घटना को पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन अभी तक मामले को सुलझा नहीं पाया है।

विज्ञापन

 नरकातारी तीर्थ के महंत रामदास ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। यदि पुलिस मामले में लापरवाही बरतती रही, तो देश भर से संतों का कुंभ कुरुक्षेत्र में लगेगा। इसके बाद जघन्य हत्याकांड के खिलाफ आंदोलन छेड़ा जाएगा। बैठक में संयोजक राघव दास शास्त्री, महंत रुद्रपुरी, महंत दूजपुरी, महंत छविराम दास, महंत तरणदास पिहोवा, कार्यालय सचिव महंत अरविंद दास, प्रचार मंत्री महंत बबलादास, संत वासुदेवानंद पिपली, प्रमोदपुरी, महंत रमेशपुरी, महंत लक्ष्मीनारायण पुरी, महंत राघवदास, महंत गोपालदास, महंत ईश्वरदास, महंत बालक दास, महंत प्रेमदास, महंत चंद्रमादास, महंत गोपालदास, स्वामी मंगलानंद, महंत गंगादास सीवन और महंत शिवचेतन मुनि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed