अफीम तस्कर गिरोह का भंडाफोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए-1 की टीम ने रविवार को अफीम तस्करी गिरोह का भांडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 9 किग्रा अफीम बरामद की है। जिसकी कीमत 9 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने एक आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, जबकि दो आरोपियों का 6 दिन का पुलिस रिमांड मंजूर कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए-1 प्रभारी दीपेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पिहोवा रोड टी प्वाईंट कमोदा से एक कार से दो आरोपियों करतार सिंह निवासी टिकरी व ट्रक चालक सुरजीत सिंह निवासी टीबा फार्म पिहोवा को काबू किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 9 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस टीम ने मौका से ट्रक व कार को भी कब्जे में ले लिया।
औरंगाबाद से खरीद कर लाए थे अफीम
पूछताछ में आरोपियों ने माना कि वे यह अफीम औरंगाबाद बिहार से खरीद कर लाए हैं और इसमें 2 किलो 500 ग्राम के पैसे साहब सिंह निवासी डेरा मुर्तजापुर ने दिए हैं। जांच के बाद आरोपियों से पूछताछ पर तीसरे आरोपी साहब सिंह को भी काबू किया। अदालत ने साहब सिंह को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया तथा दोनों आरोपियों करतार सिंह व सुरजीत सिंह को 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।