फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Caught by police for stealing bikeaccused

Kurukshetra News: बाइक चुराने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Caught by police for stealing bikeaccused
कुरुक्षेत्र। एक साल पहले लघु सचिवालय की पार्किंग से बाइक चुराने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीआईए-एक ने आरोपी रविकांत उर्फ रवि निवासी मछरौली की निशानदेही पर चोरीशुदा बाइक भी बरामद कर ली।
विज्ञापन

थाना शहर थानेसर में 17 मई को दर्ज शिकायत में निशार अली निवासी विकास नगर लाडवा ने बताया था कि वह 15 मई को वह अपनी बाइक पर लघु सचिवालय कुरुक्षेत्र अपने किसी निजी काम से आया था। वह अपनी बाइक को पार्किंग में खड़ा करके अपने काम से सचिवालय में चला गया था। काम निपटा कर वह थोड़ी देर बाद वापस आया तो पार्किंग से उसकी बाइक चोरी हो गई थी। उसने आसपास बाइक की तलाश भी की, मगर कोई सुराग नहीं लग पाया था। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए आरोपी रविकांत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed