फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cash worth Rs 40 thousand stolen from two shops

Kurukshetra News: दो दुकानों से 40 हजार रुपये की नकदी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Cash worth Rs 40 thousand stolen from two shops
कुरुक्षेत्र। शहर में अलग-अलग जगह से चोर दुकान के गुल्लक से 40 हजार रुपये नकदी चुराकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया साथ ही आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली। थाना शहर थानेसर में दर्ज शिकायत में मनबीर सिंह निवासी वशिष्ट काॅलोनी ने बताया कि उसकी कॉलोनी में किराने की दुकान है। सुबह करीब सवा 11 बजे उसकी मां दुकान पर बैठी हुई थी। वह दूध बेचने के लिए गया हुआ था। दोपहर करीब तीन बजे वह दुकान पर वापस आया तो गुल्लक से 16 हजार रुपये चोरी हो गए थे। दूध बेचने जाने से पहले उसने यह रकम सामान खरीदने के लिए गुल्लक में रखी थी।
विज्ञापन

उधर, थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में अनिल वधवा निवासी झांसा रोड ने बताया कि रक्षाबंधन की शाम करीब छह बजे वह अपनी कन्फेक्शनरी की दुकान पर बैठा हुआ था। तभी एक युवक स्कूटी पर आया और उससे खाने-पीने का कुछ सामान मांगा। वह सामान लेने के लिए दुकान की पिछली तरफ गया तो तभी युवक ने उसकी गुल्लक में रखे 24 हजार रुपये निकाल लिए और स्कूटी पर सवार होकर फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed