फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cash and jewelery stolen from home

Kurukshetra News: घर से नकदी व जेवर चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen from home
रुक्षेत्र। घर का ताला तोड़कर चोर नकदी और जेवर चुराकर फरार हो गए। परिवार अपनी रिश्तेदारी में जींद गया हुआ था। लौटा तो घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा था। थाना सदर में दर्ज शिकायत में ईशम सिंह निवासी पिपली ने बताया कि वह शनिवार की दोपहर के बाद अपनी रिश्तेदारी में जींद चला गया था। गत शाम घर वापस आया तो घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। घर में रखी अलमारी, पेटी व ट्रंक के ताले टूटे पड़ा थे। बेड का सारा सामान भी बिखरा पड़ा हुआ था। जांच करने पर पाया तो चाेर घर से करीब 1.40 लाख रुपये नकदी, सोने-चांदी के जेवर और कागजात चुराकर भाग गए थे। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर नमूने एकत्रित किए। शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन



बाइक चोरी करने का आरोपी धरा
कुरुक्षेत्र। दो साल पहले बाइक चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अमन निवासी डेरा बाजीगर के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद हुई। थाना शहर में 19 सितंबर 2022 को दर्ज शिकायत में सुभाष चंद निवासी असंध जिला करनाल ने बताया था कि 17 सितंबर की शाम को वह सेक्टर-10 की मार्केट से सब्जी लेने गया था। उसने अपनी बाइक को सब्जी मंडी के पास खड़ी किया था। कुछ देर बाद वह वापस आया तो उसकी बाइक चोरी हो गई थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए-दो ने करते हुए आरोपी अमन को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया। संवाद
विज्ञापन



जानलेवा हमला करने का आरोपी हत्थे चढ़ा
कुरुक्षेत्र। जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राहुल निवासी भालड़ी ने शिकायतकर्ता की बाइक में आग भी लगा दी थी। थाना लाडवा में 18 अगस्त को दर्ज शिकायत में विशाल निवासी भालड़ ने बताया था कि 16 अगस्त को वह अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर गांव आ रहा था। भालड़ी गांव के पास पहुंचा तो यहां पर काफी भीड़ जमा थी। इसी दौरान राहुल व अशोक ने उस पर हमला कर दिया था। आरोपियों ने उनकी बाइक तोड़कर उसमें आग लगा दी थी। उसने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed