फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Case registered against seven including Tehsildar in fake registration of land

जमीन की फर्जी रजिस्टरी करने के आरोप में तहसीलदार सहित सात के खिलाफ मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Case registered against seven including Tehsildar in fake registration of land
जमीन की फर्जी रजिस्टरी करने के आरोप में पुलिस ने तहसीलदार, रजिस्ट्री क्लर्क सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे तो मामले का खुलासा हुआ। इससे पहले महिला ने इसकी शिकायत गृहमंत्री अनिल विज को सौंपी थी। उसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन कर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में सुनीता रानी वासी लायलपुर बस्ती ने कहा कि उसकी गोबिंद माजरा में करीब सात कनाल कृषि भूमि है। कई दिन पहले कुछ लोग उसकी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से पहुंचे थे। उक्त लोग जमीन की रजिस्ट्री भी अपने नाम पर होने का दावा कर रहे थे। उसके बाद उसने अपने स्तर पर मामले की छानबीन की। इसमें उसे पता चला कि आरोपियों ने फर्जी कागजात लगाकर जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करा ली है, जबकि उसने किसी को जमीन नहीं बेची। महिला ने तहसीलदार, रजिस्ट्री क्लर्क, वसीका नवीस, नंबरदार, सेक्टर-13 वासी विश्वजीत, करनाल वासी महिला बेअंत कौर सहित अन्य के खिलाफ गृहमंत्री अनिल विज को शिकायत दी थी। इसके बाद पुलिस ने उपरोक्त लोगों के खिलाफ 420, 120 बी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस कर रही मामले की जांच : सुनील वत्स
सेक्टर-7 चौकी प्रभारी सुनील वत्स ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। वहीं थाना शहर प्रबंधक सीमा ने बताया कि इस मामले की जांच सेक्टर-7 चौकी पुलिस कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed