फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Case on a person and company for cutting and building a colony without permission

Kurukshetra News: बगैर अनुमति कॉलोनी काटने और निर्माण के आरोप में एक व्यक्ति और कंपनी पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Case on a person and company for cutting and building a colony without permission
पिहोवा। गांव मोरथली में बगैर अनुमति कॉलोनी काटने व कॉलोनी में निर्माण करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति सहित कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में जिला शहरी योजनाकार अधिकारी रोहित चौहान ने बताया कि उन्हें गांव मोरथली में एक प्रॉपर्टी डीलर व कंपनी द्वारा बगैर अनुमति के अवैध तौर पर कॉलोनी बनाने की सूचना मिली थी। इस पर विभाग ने राजस्व विभाग से संबंधित भूमि का रिकॉर्ड एकत्रित किया। इसमें इस जमीन को कृषि योग्य भूमि दर्शाया गया था। इस बारे में प्रॉपर्टी डीलर व अन्य को नोटिस भी जारी किया गया था, मगर उक्त लोगों ने निर्धारित समय में नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। साथ ही आरोपी कॉलोनी में निर्माण कर रहे थे। नोटिस देने के बाद भी निर्माण कार्य बंद नहीं किया गया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी विनीत कुमार सहित एक कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed