फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Case on 45 farmers for jamming in Pihova

Kurukshetra News: पिहोवा में जाम लगाने के आरोप में 45 किसानों पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Case on 45 farmers for jamming in Pihova
पिहोवा। मुख्य चौक पर मंगलवार को जाम लगाने के आरोप में पुलिस ने 45 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दर्ज शिकायत के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि किसानों द्वारा मंडी में सूरजमुखी की फसल की खरीद को लेकर नेशनल हाईवे पर जाम लगाने का आह्वान किया था। इसे लेकर 40-45 किसानों ने शहर की मेन चौक पर जाम लगा दिया है।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची तो 40-45 लोग चौक पर बैठे हुए थे। इस कारण दोनों तरफ यातायात पूर्ण रूप से अवरुद्ध हो गया। आने-जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामने करना पड़ा। पुलिस ने उनको समझाने की कोशिश भी की, मगर वे नहीं माने और अपनी बात पर अडिग रहे। इस बारे में थानाध्यक्ष सहित ड्यूटी मजिस्ट्रेट को अवगत कराया गया। इन दोनों अधिकारियों ने भी उनको समझाने का प्रयत्न किया, बावजूद इसके उन्होंने सड़क के दोनों तरफ अपने ट्रैक्टर लगाकर जाम लगाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed