{"_id":"674b7f28d771a2bab10200c6","slug":"case-of-mobile-recovery-from-district-jail-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-127636-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जिला जेल से मोबाइल बरामद होने का मामला...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जिला जेल से मोबाइल बरामद होने का मामला...
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने जिला जेल से मोबाइल मिलने के मामले में पंजाब के गैंगस्टर को अदालत में पेश किया है। आरोपी जगदीप सिंह उर्फ जग्गू निवासी भगवानपुर जिला गुरदासपुर, जिले की जेल में बंद था, जिसे अदालत ने एक दिन के रिमांड पर भेज दिया।
थाना शहर में दर्ज शिकायत में जिला जेल के डीएसपी शिवेंद्र पाल ने बताया था कि जिला व जेल पुलिस ने गुप्त सूचना पर जेल में संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया था। तलाशी के दौरान ब्लॉक-चार के कमरा दो और कमरा-चार के बाथरूम से दो मोबाइल बरामद हुए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर सीआईए-एक ने जांच करते हुए जिला जेल में बंद गैंगस्टर को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसकी सेल में चोरी का एक आरोपी बंद था। उसके साथ उसकी दोस्ती हो गई थी। कुछ समय बाद उसकी जमानत हो गई। उसे जमानत मिलने के बाद दोनों मोबाइल उसके द्वारा ही प्राप्त हुए थे। अदालत ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
बाॅक्स
हथियार सप्लाई के आरोप में बंद जग्गू
जग्गू भगवानपुरिया के खिलाफ देश में 100 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। गत वर्ष अंबाला एसटीएफ की टीम ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे को शाहाबाद से हथियारों के साथ पकड़ा था। उसकी निशानदेही पर टीम ने जग्गू को पंजाब की जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया था। सिद्धू मूसेवाले की हत्या के मामले में भी जग्गू का नाम चर्चा में आया था।