फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Case of fraud on the firm that collects electricity bills

बिजली के बिलों की वसूली करने वाली फर्म पर धोखाधड़ी का केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Case of fraud on the firm that collects electricity bills
कुरुक्षेत्र। बिजली निगम की ओर से पानीपत की एक फर्म पर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया गया है। बिजली निगम के अनुसार फर्म को बिजली बिलों की वसूली करके रकम निगम के खाते में जमा कराने का काम सौंपा गया था। फर्म ने उपभोक्ताओं को रसीद जारी कर दी, लेकिन राशि निगम के पोर्टल के साथ उपभोक्ता के खाते में जमा नहीं की गई।
विज्ञापन

बिजली निगम इस्माईलाबाद के एसडीओ गुरदीप सिंह ने थाना इस्माईलाबाद पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि पानीपत की एक फर्म को को यूएचबीवीएन की ओर से उपभोक्ताओं से बिजली बिलों की वसूली करके रकम निगम खाते में जमा करने का काम सौंपा गया था। इसकी जानकारी मिली कि फर्म ने बिजली बिल भुगतान जमा करने के बाद उपभोक्ताओं को रसीद जारी कर दी, लेकिन राशि निगम के पोर्टल के साथ-साथ उपभोक्ता खाते में जमा नहीं की गई। फर्म की ओर से कितनी रसीदें दी गई यह सत्यापित करना संभव नहीं है। इसमें यूएचबीवीएन के साथ 20 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed