फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Case of finding human skeleton in the field: Death occurred three to six months ago, age believed to be 40 to 60 years.

खेत से मानव कंकाल मिलने का मामला : तीन से छह महीने पहले हुई थी मौत, 40 से 60 साल तक मानी जा रही उम्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Case of finding human skeleton in the field: Death occurred three to six months ago, age believed to be 40 to 60 years.
कुरुक्षेत्र/लाडवा। चार दिन पहले मेहरा गांव की डाबर कॉलोनी के गेहूं के खेत से बरामद कंकाल की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी शिनाख्त के लिए प्रयास में जुटी है। हालांकि पुलिस ने कंकाल का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार करवा दिया है। वहीं पोस्टमार्टम से पुलिस के हाथ कई अहम जानकारी लगी हैं। इससे उसकी लिंग, उम्र और मौत के समय का अंदाजा लगा है। पोस्टमार्टम से खुलासा हुआ कि यह कंकाल व्यक्ति है, जिसकी तीन से छह महीने पहले मौत हुई थी। इस व्यक्ति की उम्र 40 से 60 वर्ष के बीच थी। वहीं विसरे के लिए दिमाग का सैंपल लिया गया है, जिसे केमिकल जांच के लिए पंचकूला भेजा जाएगा। इसके अलावा डीएनए जांच के लिए खोपड़ी से चार दांत लिए गए हैं।
विज्ञापन

बता दें वीरवार को लाडवा पुलिस ने गेहूं के खेत से मानव खोपड़ी के साथ कई हड्डियां बरामद हुई थी। खेत से कुछ कपड़े भी मिले थे, मगर शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने हड्डियों को एकत्रित कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बरामद हड्डियों पर किसी तरह के चोट के निशान थे। हालांकि कंकाल का आधे से ज्यादा हिस्सा गायब था। खेत से पुलिस को खोपड़ी के साथ 12 हड्डियां बरामद हुईं थी। फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. गौरव कौशिक ने बताया कि कंकाल में खोपड़ी के अलावा एक कंधे की हड्डी, दोनों बाजू, दोनों जांघ, दोनों टांग, एक पसली और रीढ़ के कुछ हिस्से थे। इस व्यक्ति की मौत के कारण सामने नहीं आए हैं। दिमाग का सैंपल विसरे के लिए लेकर पुलिस के हवाले किया है।
विज्ञापन


केमिकल जांच के लिए भेजा जाएगा विसरा
थाना लाडवा प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि विसरे के लिए दिमाग का सैंपल लिया गया है, जिसे केमिकल जांच के लिए पंचकूला भेजा जाएगा। इसके अलावा डीएनए जांच के लिए खोपड़ी से चार दांत लिए गए हैं ताकि किसी के दावा करने पर जांच की जा सके। अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। विसरे की जांच के बाद मौत के कारण सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed