{"_id":"65f37e2ef3242841e000ba74","slug":"case-of-attack-on-student-in-university-campus-case-reached-police-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-115237-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कुवि परिसर में छात्र पर हमले का मामला, पुलिस तक पहुंचा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कुवि परिसर में छात्र पर हमले का मामला, पुलिस तक पहुंचा मामला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में लगातार दूसरे दिन भी मारपीट का मामला सामने आया है। भू-विज्ञान विभाग के सामने युवकों ने एक विद्यार्थी पर डंडों से हमला कर दिया था। इस हमले में विद्यार्थी बुरी तरह से जख्मी हो गया था। उसने मामले की शिकायत पुलिस को देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
ज्ञान बाबू निवासी बदायूं यूपी ने बताया कि वह कुवि में भू-विज्ञान विषय में एमटेक के चौथे साल का छात्र है। कुछ दिन पहले विभाग की ओर से उनको जम्मू-कश्मीर में प्रशिक्षण भ्रमण कराया गया था। इस भ्रमण के दौरान फोटो खींचने को लेकर उसकी एक विद्यार्थी के साथ कहासुनी हो गई थी। उस समय मामला शांत हो गया था। बुधवार को दोबारा उस युवक से उसकी कहासुनी हो गई थी। आरोप लगाया कि दोपहर को वह विभाग से अपनी कक्षा लगाकर बाहर आया तो उस युवक ने अपने 15-20 साथियों के साथ मिलकर उस पर डंडों से हमला कर दिया। इसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गया है। उक्त विद्यार्थी ने हमलावरों को बाहर से बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। जाते-जाते उसके गले से ढाई तोले सोने की चेन और पर्स छीनकर फरार हो गए। उसके पर्स में करीब चार हजार रुपये थे। इस मामले को लेकर वह कुवि प्रशासन और पुलिस को शिकायत करेगा।