फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Case against young man, mother and brother-in-law for harassing the girl

एकतरफ प्रेम में युवती को परेशान करने के आरोप में युवक, उसकी माता व जीजा पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Case against young man, mother and brother-in-law for harassing the girl
एकतरफा प्रेम में युवती को परेशान करने के आरोप में पुलिस ने युवक, उसकी माता और उसके जीजा के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। उसकी एक बेटी है। तीन अगस्त को उसकी बेटी दुकान पर बैठी थी। तभी एक युवक आया और उसको बोला कि वह उसको आते जाते देखता है। कहा कि वह उसको प्रेम करता है। उसने उसको मोबाइल फोन देने की कोशिश की। जब उसने लेने से इंकार किया तो वह मोबाइल काउंटर पर छोड़ कर चला गया। इस दौरान उसने उससे बात न करने पर परिजनों को मारने की धमकी भी दी। उसके बाद वह लगातार तीन दिन तक उसको फोन करके परेशान करता रहा। इस पर उसने अपने परिजनों को सारी बात बताई।
विज्ञापन

परिजनों ने उसी नंबर पर बात की तो युवक की माता ने फोन उठाया। उसको सारी बात बताई तो उसने युवक को समझाने की बात कही। इसके बाद उस युवक ने उनकी गली में आकर हंगामा मचाया। इस काम में युवक का जीजा भी मिला हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले की जांच कर रही हवलदार मेनका रानी ने बताया कि शीघ्र ही आरोपियों को पकड़ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed