फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Case against two for tampering with tube well connections

Kurukshetra News: टयूबवेल के कनेक्शन में हेराफेरी पर दो पर केस

Thu, 30 Nov 2023 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 30 Nov 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Case against two for tampering with tube well connections
इस्माइलाबाद। गांव झरौली में टयूबवेल के कनेक्शन में हेराफेरी कर दूसरे व्यक्ति के नाम करने के आरोप में पुलिस ने बिजली विभाग के एसडीओ के अलावा लंदन वासी हाल पंजाब के पटियाला के रहने वाले हरप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अजीत सिंह महल ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी गांव झरौली में कृषि भूमि है। इस भूमि में लगे टयूबवेल का बिजली कनेक्शन हरिचंद निवासी तंगौरी के नाम से है। हरिचंद उसके ससुर भूपिंद्र सिंह का नौकर था, जिसकी मृत्यु हो चुकी है। हरप्रीत सिंह की जमीन भी झरौली में है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि हरप्रीत सिंह उसके टयूबवेल कनेक्शन को हड़पना चाहता है। इसके चलते उसने एसडीओ इस्माइलाबाद से मिलीभगत कर इस कनेक्शन को हरप्रीत सिंह ने हरिचंद की जगह अपने मृतक पिता हरिंद्र सिंह वासी तंगौली के नाम करवा दिया। गांव तंगौली में हरिंद्र सिंह नाम का कोई भी व्यक्ति नहीं है। उसने अपनी जमीन की निशानदेही करवाई तो भी वह टयूबवेल कनेक्शन उसकी भूमि में लगा पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed