{"_id":"647cf7371961adba2e097a87","slug":"car-snatched-from-doctor-by-pretending-to-be-injured-kurukshetra-news-c-18-1-140990-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जख्मी होने का ढोंग रचकर चिकित्सक से छीनी कार, चार नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जख्मी होने का ढोंग रचकर चिकित्सक से छीनी कार, चार नामजद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जख्मी होने का ढोंग रचकर चिकित्सक से कार छीनने, बंदी बनाने व कार को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को नामजद किया है। चिकित्सक शहर के ही निजी अस्पताल में कार्यरत है।
थाना सदर थानेसर में डॉ. विक्रम निवासी 7बी कॉलोनी ने कहा कि वह रात 12 बजे पिपली स्थित ढाबे में खाना खाने के बाद वापस आ रहा था। उसी समय उसे सड़क पर दो युवक घायल अवस्था में सड़क पर पड़े मिले। वह उनके पास गया तो उन्होंने बताया कि उनका एक्सीडेंट हो गया। उन्होंने उसे घर छोड़ने के लिए मदद मांगी। वह उन दोनों युवक शुभव व हैप्पी को अपनी कार में बैठाकर उनके गांव सिरसमा ले गया। यहां कार से उतरते ही उन्होंने उससे धोखे से उसकी गाड़ी की चाबी छीन ली और फरार हो गए। कुछ देर बाद हैप्पी, शुभम के दादा व एक व्यक्ति वहां आ गया। उन्होंने उसे बंदी बना लिया। हैप्पी ने बीयर की बोतल से उसके सिर पर वार किया। वह किसी प्रकार से सुबह करीब साढ़े तीन बजे वहां से निकाला। अगले दिन सुबह नौ बजे आरोपी के दादा ने बताया कि उसकी गाड़ी सही सलामत कैथल में खड़ी हैं। उस लड़के के दादा व कुछ अन्य लोगों ने उसे पुलिस में शिकायत न करने के लिए मना लिया। वह गाड़ी लेने पहुंचा तो गाड़ी क्षतिग्रस्त थी। उसकी गाड़ी चलने की हालत में नहीं थी। न ही उसका फोन व पर्स मिला। उसके पर्स में उसने कागजात थे। पुलिस ने शिकायत पर शुभम, हैप्पी, मान सिंह व रंगला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।