फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Car rider caught with ganja gets five years rigorous imprisonment

Kurukshetra News: गांजा के साथ पकड़े गए कार सवार को पांच साल कठोर कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Car rider caught with ganja gets five years rigorous imprisonment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। छह साल पहले साढ़े 10 किलो गांजा के साथ पकड़े गए ऑल्टो कार सवार को अदालत ने दोषी मानते हुए पांच साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी सुरेश कुमार निवासी अशरफगढ़ जिला जींद पर 25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरने पर दोषी को पांच माह तक अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
सहायक जिला न्यायवादी कर्मबीर ने बताया कि 28 सितंबर 2017 को सीआईए-एक ने कैथल रोड पर एसवाईएल नहर पुल के निकट से कैथल की ओर से आए ऑल्टो कार सवार सुरेश कुमार को काबू किया था। कार सहित उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से साढ़े 10 किलो गांजा बरामद हुआ था। आरोपी के खिलाफ थाना केयूके में मामला दर्ज कर आरोपी सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर कारागार भेज दिया था।
विज्ञापन

इस मामले की नियमित सुनवाई करते हुए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की विशेष अदालत (अंतर्गत एनडीपीएस एक्ट 1985) न्यायाधीश अमरिंद्र शर्मा की अदालत ने गवाहों व सबूतों के आधार पर सुरेश कुमार को दोषी मानते हुए पांच वर्ष का कठोर कारावास व 25 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने की सूरत में उसे पांच महीने का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed