फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Car collides with truck, driver killed, two injured

Kurukshetra News: ट्रक के पीछे कार टकराई, चालक की मौत, दो जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Car collides with truck, driver killed, two injured
कुरुक्षेत्र। जीटी रोड पर शनि मंदिर के नजदीक देर रात ट्रक के पीछे कार टकराने से कार चालक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी जख्मी हो गए। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मृतक की शिनाख्त गौतम राणा (34) निवासी सोहटी जिला सोनीपत के रूप में हुई। गौतम सेक्टर-70 गुरुग्राम में प्राइवेट नौकरी करता था।
विज्ञापन

थाना सदर में दर्ज शिकायत में सचिन कुमार हाल किराएदार सेक्टर-99 गुरुग्राम ने बताया कि वह अपने दोस्त ललित सारस्वत और गौतम के साथ 26 जनवरी को गुरुग्राम से निजी काम के लिए कुरुक्षेत्र आए थे। अपना काम खत्म करके वह लोग रात को अपनी कार में वापस अपने घर के लिए चले थे। रात करीब साढ़े आठ बजे वह लोग जीटी रोड पर शनि मंदिर उमरी चौक के पास पहुंचे तो एक ट्रक चालक ने उनको ओवरटेक कर उनकी कार के आगे आकर ट्रक के अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे उनकी कार उस ट्रक के पिछले हिस्से टकरा गई , जिसमें कार चला रहा उसका दोस्त गौतम राणा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे में उसके साथ ललित सारस्वत को भी काफी चोट लगी। राहगीरों की मदद से उनको निजी अस्पताल पहुंचाया गया, मगर बीच रास्ते में गौतम ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed