{"_id":"2f105d4fc449cc1a31806d66dafe82a0","slug":"canter-hit-school-bus-girl-unconsious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर ने स्कूल बस में मारी टक्कर, छात्रा सदमे में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर ने स्कूल बस में मारी टक्कर, छात्रा सदमे में
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 23 Jan 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड पर गांव शरीफगढ़ के सामने ओवर ब्रीज पर शनिवार सुबह एक कैंटर ने एक कार और स्कूली बस में पीछे से टक्कर मार दी।
इससे शाहाबाद के रामप्रसाद डीएवी पब्लिक स्कूल की बस में सवार एक छात्रा सदमे में आ गई। हादसे की सूचना पर पहुंची हेलपर्स की टीम ने छात्रा को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती करवाया।
स्कूल की प्रिंसिपल देपेंद्र वालिया, अरुण सिंगला, रविंद्र कवातरा सीएचसी पहुंचे और छात्रा का हाल जाना। सदमे से गुमसुम हुई छात्रा हरिपुर निवासी शिवानी कक्षा दसवीं में पढ़ती है। शिवानी को चेक करने के बाद डॉ. कुलदीप ने बताया कि हादसे से छात्रा गुमसुम हो गई है।
उसे सामान्य होने में समय लगा। शिवानी को दो घंटे बाद लगभग 11 बजे पूरी तरह ठीक हो गई और उसे घर भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार स्कूल बस गांवों से विद्यार्थियों को लेकर स्कूल आ रही थी। इसमें इसमें 25 विद्यार्थी सवार थे।
विज्ञापन
शरीफगढ़ गांव के सामने पिपली की ओर से आ रहे कैंटर ने पहले तो कार में टक्कर मारी। इससे कार एक ओर स्लिप हो गई। इसके बाद कैंटर ने स्कूल बस में पीछे से टक्कर मारी। कैंटर चालक ने बताया कि उसकी गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए थे।
इस कारण वह कैंटर पर कंट्रोल नहीं कर सका। धुंध के चलते सभी वाहन धीमी गति से चल रहे थे। इस वजह से बड़ा हादसा नहीं हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।