फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Canter driver dies in collision with container on GT Road

Kurukshetra News: जीटी रोड पर कंटेनर के साथ भिड़ंत में कैंटर चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
Canter driver dies in collision with container on GT Road
कुरुक्षेत्र। जीटी रोड पर मसाना गांव बस अड्डे के निकट कंटेनर और कैंटर की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कैंटर चालक धर्मेंद्र शर्मा 34 निवासी मुंद्रा बजा जिला मुरैना मध्य प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी जख्मी हो गया। शव को क्रेन की मदद से कैंटर के केबिन से निकाला गया।
विज्ञापन

थाना सदर में दर्ज शिकायत में रामदत्त निवासी खरका जिला मुरैना ने बताया कि धर्मेंद्र शर्मा उसका कैंटर चलाता था और अनूप निवासी रतन बसई जिला मुरैना बतौर क्लीनर लगा हुआ है। रात को वह, धर्मेंद्र और अनूप कैंटर में चंडीगढ़ से प्लाई लादकर रीवा मध्य प्रदेश के लिए चले थे। सुबह करीब साढ़े तीन बजे जीटी रोड पर मसाना के निकट पहुंचे तो आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिस कारण उनके कैंटर की जोरदार टक्कर ट्रक में लगे कंटेनर के पिछले हिस्से हो गई। टक्कर लगते ही धर्मेंद्र कैंटर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें धर्मेंद्र फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह किसी तरह केबिन से बाहर निकला और अनूप को खींच कर बाहर निकाला, मगर धर्मेंद्र के शव को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed