फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Canter driver arrested with two kilos and 100 grams of poppy seeds

Kurukshetra News: दो किलो 100 ग्राम चूरापोस्त के साथ कैंटर चालक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Canter driver arrested with two kilos and 100 grams of poppy seeds
कुरुक्षेत्र। सीआईए-दो ने एक कैंटर चालक को दो किलो 100 ग्राम चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी चंद्रपाल निवासी गांधी नगर अंबाला अपने कैंटर में चूरापोस्त लेकर चंडीगढ़ की ओर जा रहा था। पुलिस टीम ने कुरुक्षेत्र-पिहोवा रोड पर संधौली गांव के निकट नाकाबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। सीआईए-दो के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि चंद्रपाल चूरापोस्त बेचता है। आज भी चंद्रपाल अपने कैंटर में सामान के साथ चूरापोस्त लेकर नेशनल हाईवे 152-डी पर नारनौल से चंडीगढ़ जाएगा। सूचना पर टीम ने संधौली गांव के निकट नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम को ने मिली सूचना के अनुसार कैंटर को रुकवाकर चालक से पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। कैंटर की तलाशी लेने पर दो किलो 100 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना सदर पिहोवा में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed