{"_id":"67bb7b7b561a26e8fe0ffaaa","slug":"candidates-will-have-to-account-for-every-penny-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-131810-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: प्रत्याशियों को एक-एक पैसे का रखना होगा हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: प्रत्याशियों को एक-एक पैसे का रखना होगा हिसाब
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव
दो मार्च को चुनाव के दिन रहेगी छु्ट्टी, प्रत्याशियों को एक-एक पैसे का रखना होगा हिसाब
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र।
नगर परिषद व नगर पालिका के चुनाव में सभी प्रत्याशियों को अपने चुनावी खर्चों का पूरा हिसाब किताब रखना होगा। इन चुनावों में प्रत्याशियों को हरियाणा राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी नियमों की सख्ती से पालना करनी होगी। अगर किसी भी स्तर पर आदेशों की पालना नहीं होगी तो नियमानुसार कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। दो मार्च को मतदान के दिन छुट्टी रहेगी।
उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि राज्य चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित शेड्यूल के अनुसार चुनावी प्रक्रिया चल रही है। इन चुनावों को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। इस आचार संहिता की सख्ती के साथ पालना करनी होगी। इन आदेशों की पालना करवाने के लिए अधिकारियों की ड्यूटियां लगा दी गई है। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करना होगा। अगर किसी अधिकारी व कर्मचारी ने भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बॉक्स
उपायुक्त ने आदेश जारी किए हैं कि राज्य चुनाव आयोग के दिशा निर्देशानुसार दो मार्च को मतदान के दिन छुट्टी रहेगी। इस दिन सारी फैक्ट्रियों, बाजारी संस्थान, उद्योग, ट्रेड, दुकानों इत्यादि में सभी कर्मचारियों की छुटटी रहेगी ताकि सभी लोग अपने वोट डाल सके।
विज्ञापन
बॉॅक्स
इस्माइलाबाद के 13 वार्डों में 10539 लोग करेंगे मतदान
इस्माइलाबाद।
नगर पालिका के अधीन 13 वार्ड है। यहां चेयरपर्सन पद के लिए चुनाव होगा, जिसमें 10539 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इस शहर में कुल 13 वार्डों में 13 बूथ बनाए गए हैं। इस शहर के वार्ड 1 में 605 वोट है, जबकि वार्ड 2 में 666, वार्ड 3 में 702, वार्ड 4 में 1100, वार्ड 5 में 927, वार्ड 6 में 776, वार्ड 7 में 1088, वार्ड 8 में 869, वार्ड 9 में 917, वार्ड 10 में 747, वार्ड 11 में 622, वार्ड 12 में 689 व वार्ड 13 में 831 वोट हैं।शुगर मिल के प्रबंधक निदेशक एवं इस्माइलाबाद के रिटर्निंग अधिकारी विरेंद्र चौधरी ने कहा कि यहां उप चुनाव को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -
मतदाताओं को प्रलोभन देने वाले लोगों पर होगी कार्रवाई
कुरुक्षेत्र। नगर निकाय चुनावों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न करवाने के लिए सभी अधिकारी चुनावी प्रक्रिया की निरंतर मॉनिटरिंग करते रहे। इन चुनावों में आदर्श आचार संहिता की शत प्रतिशत पालना करवाना सुनिश्चित की जाए।
उपायुक्त नेहा सिंह ने यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए सभी अधिकारी, पुलिस अधिकारियों के साथ तालमेल रखेंगे। इन चुनावों से संबंधित अधिकारी अधिक से अधिक मतदान केंद्रों का दौरा करें। उन्होंने कहा कि चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों, उनके प्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों द्वारा मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए नकदी या शराब, कपड़े या किसी अन्य सामग्री के वितरण के बारे में कड़ी निगरानी बनाए रखें। इस चुनाव के पूरा होने तक राज्य चुनाव आयोग को प्रतिदिन जब्त की कार्रवाई की जानकारी दी जाए।
बॉक्स
हिस्ट्रीशीटरों, भगोड़े, पैरोल,फरलो पर आए लोगों पर रहेगी निगाह
उपायुक्त ने कहा कि असामाजिक तत्वों, हिस्ट्रीशीटरों, भगोड़े, घोषित अपराधियों, पैरोल,फरलो पर आए लोगों, पूर्व दोषियों आदि की आवाजाही पर विशेष निगरानी रखें, साथ ही कानून एवं व्यवस्था से संबंधित सभी शिकायतों पर जिला प्रशासन द्वारा तुरंत प्रभावी कार्रवाई करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ऑब्जर्वर्स ने चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और जनता से मिलने का समय और स्थान तय कर दिया है।
उपायुक्त ने कहा कि इस चुनाव प्रक्रिया के दौरान अधिकारी इस बात पर विशेष ध्यान रखें कि ईवीएम ठीक प्रकार से वितरित हो गई हैं, साथ ही मतदाताओं और आम जनता में विश्वास पैदा करने के लिए मतदान केंद्रों का दौरा करें।