{"_id":"667dfc4d1f35d730ef0879a6","slug":"cameras-and-gps-found-locked-in-ambulance-during-cm-flyings-inspection-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-120139-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सीएम फ्लाइंग के निरीक्षण में एबुलेंस में बंद मिले कैमरे और जीपीएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सीएम फ्लाइंग के निरीक्षण में एबुलेंस में बंद मिले कैमरे और जीपीएस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। सीएम फ्लाइंग ने वीरवार को जिला सिविल सर्जन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। अंबाला के पुलिस उपनिरीक्षक राजबीर सिंह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम जिला सिविल सर्जन कार्यालय में पहुंची। जिला उपायुक्त की ओर से डीईटीसी सेल्स जयबीर जाखड़ को इस टीम को ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किया गया था। टीम ने कार्यालय में दस्तक देते ही सबसे पहले हाजिरी रजिस्टर अपने कब्जे में लिए और एक-एक कर कर्मचारियों की हाजिरी की जांच की। ड्यूटी पर हाजिरी लगाने वाले कर्मचारी तैनात पाए गए। इसके बाद टीम ने डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. जगमेंद्र सिंह के साथ कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। यहां एंबुलेंस चालक और ईएमटी की भी हाजिरी ली।
टीम ने सात एंबुलेंस की जांच की, जिनमें जीपीएस और कैमरे बंद मिले। वहीं एक एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलिंडर खराब हालत में मिला। इसके अलावा टीम ने चालक और ईएमटी की हाजिरी ली तो वह बिना वर्दी के पाए गए। इस दौरान तुरंत स्टाफ की फोटो ली गई, जबकि एंबुलेंस जांच की रिकार्डिंग भी की गई। टीम ने जांच में पाया कि एक एंबुलेंस पर तीन चालक और तीन ईएमटी के पद स्वीकृत हैं, मगर स्वीकृत पदों पर संख्या से कम स्टाफ तैनात है। इसके अलावा एनएचएम में मेडिकल ऑफिसर के दो, एएनएम के दो, फार्मासिस्ट के दो, ईएमटी टेक्नीशियन के 13 पद रिक्त पाए गए।