फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Came to give weapons to the shooter, arrested

Kurukshetra News: शूटर को देने आया था हथियार, गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Came to give weapons to the shooter, arrested
शाहाबाद। अंबाला एसटीएफ ने एक युवक को दो पिस्टल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी राहुल निवासी कोट खालसा आदर्श नगर अमृतसर पंजाब को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। आरोपी राहुल अपने गैंग के सदस्य को असला सप्लाई करने आया था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि एसटीएफ अंबाला शाहाबाद में गश्त कर रही थी। तभी टीम को सूचना मिली कि राहुल बराड़ा पुल शाहाबाद के नीचे किसी इंतजार में असला देने के लिए खड़ा है। सूचना पाकर टीम ने मौके पर छापामारी कर राहुल की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान शक होने पर टीम ने एक युवक को काबू करके पूछताछ की। उसने अपना नाम राहुल बताया। तलाश लेने पर उसके पास से 30 बोर और 32 बोर की पिस्टल बरामद हुई। इसकी मैगजीन में दो कारतूस थे।
विज्ञापन

शूटर को करनी थी सप्लाई
एसटीएफ के दलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी राहुल गैंग से ताल्लुक रखता है। आरोपी गैंग के शूटर को ही असला सप्लाई करने आया था। उनकी टीम आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। साथ ही शूटर की भी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed