{"_id":"690d0b0f1955db0ba1004eb2","slug":"called-a-dental-surgeon-then-cheated-him-of-rs-95-thousand-on-the-pretext-of-marriage-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-144944-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: डेंटल सर्जन बताया, फिर शादी का झांसा देकर की 95 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: डेंटल सर्जन बताया, फिर शादी का झांसा देकर की 95 हजार की ठगी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एक विधवा महिला को शादी का झांसा देकर 95 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पंजाबी मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए संपर्क साधा और खुद को जर्मनी में डेंटल सर्जन बताकर महिला का विश्वास जीता। गिफ्ट पार्सल भेजने के बहाने टैक्स के नाम पर पैसे ऐंठे, बाद में मां के इलाज के लिए और मांग की।
महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 2017 में उनके पति की मृत्यु हो गई थी। दोबारा वैवाहिक जीवन की चाहत में उसने 16 अक्टूबर को एक पंजाबी मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर प्रोफाइल बनाई। दो दिनों बाद 18 अक्टूबर को वहां अनंत कुमार ने संपर्क किया। उसने दावा किया कि वह बर्लिन (जर्मनी) में डेंटल सर्जन है। कोरोना में उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है और उसके पास एक बेटी व बुजुर्ग बीमार मां है।
अनंत ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए जर्मनी से आभूषण व अन्य उपहार भेजने का दावा किया। 27 अक्टूबर को महिला के फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई, जिसमें सामने वाले खुद को डिलीवरी एजेंट बताया और कहा कि पार्सल दिल्ली पहुंच चुका है, लेकिन उसमें विदेशी वस्तुओं के कारण डेढ़ लाख रुपये का टैक्स व कस्टम चार्जेस देना होगा। महिला ने दो बैंक खातों से कुल 95 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। आरोपी ने पैसे मिलने के बाद पार्सल डिलीवर करने का वादा किया, लेकिन वह कभी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
तीन नवंबर को अनंत ने फिर बताया कि वह भारत आ चुका है, लेकिन उसकी मां आईसीयू में भर्ती हैं। बैंक से पैसे ट्रांसफर नहीं हो पा रहे, इसलिए आपातकालीन मदद के रूप में 25 हजार रुपये मांगे। महिला को संदेह हुआ। अनंत के दावों की पड़ताल की तो कोई पार्सल ट्रैक नहीं हुआ। महिला ने तुरंत साइबर टोल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई।