फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   businessman received threat from whatsapp call

Kurukshetra News: व्यवसायी को मिली व्हाट्सएप कॉल से धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 02:45 AM IST
विज्ञापन
businessman received threat from whatsapp call

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। व्यवसायी एवं इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश सचिव सोहन लाल उर्फ सोनू शर्मा को करीब दो महीने पहले 50 लाख की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी मिली थी। अब फिर से उसे व्हाट्सएप कॉल से धमकी मिली है कि तुमने अभी तक पैसे नहीं दिए हैं और अब तेरे बच्चे को उठा लेंगे। उल्लेखनीय है कि मार्च महीने में पहली सोनू शर्मा और उनके भाई संदीप शर्मा एवं परिवारों को काल करने वालों ने खत्म करने की धमकी दी गई थी।
उस समय पुलिस को दी शिकायत में सोहन लाल उर्फ़ सोनू शर्मा ने कहा था कि उसकी कुरुक्षेत्र की पीपली अनाज मंडी में आढ़त की दुकान है और वह प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त का काम करता है। गत दिवस जब वह इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला के साथ गुरुग्राम में पदयात्रा में भाग ले रहा था। उस समय इंटरनेशनल नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले आरोपी ने कहा कि रुपए बहुत कमा लिए हैं। इसके बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता को कहा कि वह उसे व उसके घर वालों को अच्छी तरह जानता है। 50 लाख का इंतजाम कर लो। कब, कहां और कैसे देने है। उसके लिए हम दोबारा कॉल करेंगे। अगर 50 लाख रुपये नहीं दिए और पुलिस को बताया तो उसे व उसके परिवार को खत्म कर देंगे।
विज्ञापन

सोनू शर्मा ने बताया कि उनके बड़े भाई संदीप शर्मा की जान को भी खतरा है। भाई संदीप शर्मा प्राइवेट एयरलाइन का संचालन करते हैं और गुरुग्राम में ही रहते हैं। सोनू शर्मा ने कहा कि एक फिर से किसी अन्य नंबर से इंटरनेशनल व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल के माध्यम से रंगदारी मांगने वाले ने फिर वही बात दोहराई और कहा कि तुझे अपने बच्चे प्यारे नही लगते हैं। उन्होंने उसका इंतजाम कर लिया है। अब हम रंगदारी की रकम अपने आप ले लेंगे। पुलिस कार्रवाई की तो उसका अंजाम बहुत बुरा होगा। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की आगामी जांच शुरू कर दी थी।सोनू शर्मा ने बताया कि दो महीने पहले पुलिस को दी शिकायत के बाद उसे सुरक्षा मुहैया करवाई गई थी और अब फिर धमकी दी गई, जिस संबंध में पुलिस को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed