फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Businessman commits suicide by cutting veins of wrist in hotel room

Kurukshetra News: व्यापारी ने होटल के कमरे में कलाई की नसें काटकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Businessman commits suicide by cutting veins of wrist in hotel room
कुरुक्षेत्र।...मैं अपनी बीमारी के कारण मर रहा हूं। होटल के कमरे की दीवार पर अपने खून से यह शब्द लिखकर लुधियाना के होजरी व्यापारी ने अपनी दोनों कलाई की नसें काटकर आत्महत्या कर ली। मृतक की शिनाख्त मुकेश (43) निवासी सैयदा चौक लुधियाना के रूप में हुई। सूचना पाकर पुलिस ने मौके से खून से लथपथ शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर सैंपल भी एकत्रित कराए। पुलिस को मौके से एक ब्लेड और बस की टिकट बरामद हुई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मुकेश ने रात करीब साढ़े आठ बजे जीटी रोड पर शाहाबाद के पास होटल में एक रात के लिए कमरा किराए पर लिया था। दोपहर तक मुकेश ने कमरा नहीं छोड़ा तो होटल स्टाफ ने बातचीत के लिए दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक कमरे के अंदर से मुकेश ने कोई जवाब नहीं दिया तो स्टाफ को कुछ शक हुआ। स्टाफ ने दूसरी चाबी से कमरा खोला तो अंदर मुकेश का शव खून से लथपथ कुर्सी पर पड़ा हुआ था। कमरे की दीवार पर खून से सुसाइड नोट भी लिखा था। स्टाफ ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम से सैंपल एकत्रित कराए।
विज्ञापन



बॉक्स
व्यापार में घाटा होने के चलते था मानसिक रूप से था परेशान : बृज कुमार
पुलिस को दिए बयान में बृज कुमार ने बताया कि उसका भाई होजरी व्यापारी था। व्यापार में घाटा होने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। 19 सितंबर शाम करीब पांच बजे वह अपना मोबाइल घर पर ही छोड़कर बगैर किसी को कुछ बताए लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। अब उनको पुलिस ने जानकारी दी कि उसके भाई ने कलाई की नसें काटकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स
इत्तेफाकिया रपट पर हुई कार्रवाई : राजपाल
थाना शाहाबाद प्रबंधक राजपाल ने बताया कि पुलिस को मौके से ब्लेड और बस की टिकट बरामद हुई है। मुकेश बस से उतरकर सीधा होटल में आया था। होटल से उसकी फुटेज भी बरामद हुई है। पुलिस ने उसके भाई के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed